Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Saraikela-Kharsawa News :उपायुक्त ने गंजिया बैराज का निरीक्षण कर सिंचाई और पर्यटन को लेकर दिए अहम निर्देश
    Headlines

    Saraikela-Kharsawa News :उपायुक्त ने गंजिया बैराज का निरीक्षण कर सिंचाई और पर्यटन को लेकर दिए अहम निर्देश

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला-खऱसावा।

    गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गंजिया बैराज का औचक निरीक्षण उपायुक्त  नितिश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गंजिया बैराज से संचालित सिंचाई परियोजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की तथा निर्देश दिया कि परियोजना से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को भी डीप एरिगेशन प्रणाली से आच्छादित किया जाए, ताकि अधिकाधिक कृषकों को लाभान्वित किया जा सके।

    इसके साथ ही उन्होंने गंजिया बैराज क्षेत्र को संभावित पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया को संशोधित प्रस्ताव तैयार कर जिला मुख्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया।

    READ MORE :जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत, छात्राओं को मिला व्यावहारिक अनुभव का अवसर

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    निरीक्षण उपरांत श्री सिंह ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए उन्हें पारंपरिक फसलों—धान एवं गेहूं—के अतिरिक्त फल, फूल एवं सब्जियों की वाणिज्यिक खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए जल संसाधनों का सतत एवं समुचित उपयोग कर कृषि उत्पादकता एवं कृषकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है।

    वार्ता के क्रम में उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी उपज का उचित बाजार एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा ठोस पहल की जाएगी। साथ ही, भंडारण की सुविधा सुदृढ़ करने हेतु कोल्ड स्टोरेज निर्माण की भी योजना पर कार्य किया जाएगा।

    READ MORE :IRCTC 25 जुलाई से चलायेगी विशेष ट्रेन ‘श्रीरामायण यात्रा’, 17 दिनों तक भगवान राम से जुड़े 30 से अधिक तीर्थस्थलों का कराएगी दर्शन, देखें किराया और रुट चार्ट?

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंचाई सुविधा के समुचित उपयोग को लेकर कृषकों को नियमित मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि क्षेत्र में कृषि की विविधता एवं आय के स्रोतों में वृद्धि हो सके।

    निरीक्षण के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया  अभय कुमार द्विवेदी, सहायक अभियंता, खरकई डिवीजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deep irrigation project India Gamharia agriculture development उपायुक्त नितिश कुमार सिंह योग गंजिया बैराज निरीक्षण वाणिज्यिक खेती झारखंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group