Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई, भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, DC के साथ कर रहे थे बैठक, बाहर निकलते ही दबोचे गये
    Breaking News

    Saraikela: सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई, भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, DC के साथ कर रहे थे बैठक, बाहर निकलते ही दबोचे गये

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela.सरायकेला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, उपायुक्त की मौजूदगी में भू-अर्जन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। इसी दौरान प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसके बाद वे अचानक बैठक से बाहर निकल गए। पहले से सतर्क एसीबी की टीम उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। जैसे ही वे बाहर पहुंचे और कथित रूप से रिश्वत की राशि लेने लगे,

    टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इस कार्रवाई से विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया। बैठक स्थल पर भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसीबी की इस कार्रवाई के तहत एक अन्य व्यक्ति विनय तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे इस मामले में कथित दलाल बताया जा रहा है। टीम ने उसे गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर से दबोचा।

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

     मांगी 60 लाख की घूस, 5 लाख लेते पकड़ाये
    चांडिल प्रखंड के धुनाबुरु में बिजली विभाग के पावर ग्रिड प्रोजेक्ट के लिए गुरुचरण सिंह सरदार की जमीन अधिग्रहित की गई थी। इस जमीन के बदले गुरुचरण को 1 करोड़ 48 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिलनी थी। आरोप है कि इस राशि के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य ने दलाल विनय तिवारी के माध्यम से 60 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगी थी।चेक लेने से किया इनकार, कैश की डिमांड पर फंसेकाफी मोलजोल के बाद सौदा 40 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित गुरुचरण सिंह ने रिश्वत के तौर पर 20-20 लाख रुपये के दो चेक भी दिए थे। लेकिन, इतनी बड़ी राशि बैंक खाते में लेने से बड़ा बाबू घबरा रहा था। उसने चेक वापस कर दिए और गुरुचरण से नकद (कैश) की मांग की।

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार से तंग आकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।जाल बिछाकर हुई गिरफ्तारीएसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया। सबसे पहले गम्हारिया से दलाल विनय तिवारी को पकड़ा गया। उसकी स्वीकारोक्ति और निशानदेही पर टीम समाहरणालय पहुंची, जहाँ जैसे ही गुरुचरण ने पहली किस्त के तौर पर 5 लाख रुपये प्रीतम आचार्य को थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC के साथ कर रहे थे बैठक Saraikela: Major action by ACB in Saraikela Saraikela: सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई senior clerk of Land Acquisition Department arrested red-handed while taking bribe was caught as soon as he came out. was holding a meeting with DC बाहर निकलते ही दबोचे गये भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group