Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: बालू तस्करी रोकने पहुंची पुलिस, माफिया और जेएलकेएम के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, कई जख्मी, चलानी पड़ीं गोलियां, चार गिरफ्तार, यह है वजह?
    Breaking News

    Saraikela: बालू तस्करी रोकने पहुंची पुलिस, माफिया और जेएलकेएम के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, कई जख्मी, चलानी पड़ीं गोलियां, चार गिरफ्तार, यह है वजह?

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के समर्थकों की बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिसकर्मियों से तब झड़प हो गई, जब पुलिस ने बालू लदे वाहनों के संचालकों से कथित तौर पर वसूली करने के उनके प्रयास का विरोध किया. अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर हवा में गोली चलाई और पार्टी के चार समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया.

    ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि तरुण महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम नेताओं ने ईचागढ़ की मुख्य सड़क के पास वाहनों को रोक लिया था जिनमें से अधिकतर बालू से लदे थे. पांडेय ने कहा, हमें सूचना मिली तो हमारी टीम मौके पर पहुंची और वाहन रोककर लगाए गए अवरोध को हटाने का प्रयास किया. इसी दौरान जेएलकेएम समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल और एक चौकीदार घायल हो गए. हालात काबू में करने के लिए हमें अतिरिक्त बल भेजना पड़ा और हवा में गोली चलानी पड़ी.

    पुलिस ने जेएलकेएम के झंडे लगे दो वाहन और शराब की बोतलें भी जब्त की है. पुलिस अधिकारी ने बताया,गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों में तरुण महतो भी शामिल है. घटना के सिलसिले में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने बताया कि घायल कांस्टेबल और चौकीदार का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई. जेएलकेएम की स्थापना जयराम महतो ने की थी, जिन्होंने पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में डुमरी सीट जीती थी.

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो के पत्नी भानुमति महतो ने कहा कि ईचागढ़ प्रखंड के जनता उनके पति तरुण महतो को तीन चार महीने से अवैध बालू व्यापार होने की शिकायत करते थे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bullets had to be fired four arrested is this the reason? many injured. Saraikela: Police arrived to stop sand smuggling Saraikela: बालू तस्करी रोकने पहुंची पुलिस और जेएलकेएम के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प violent clash between mafia and JLKM supporters कई जख्मी चलानी पड़ीं गोलियां चार गिरफ्तार यह है वजह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group