


Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस का अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इसी के तहत ईचागढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है. इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में एनेम पूर्ति और मैनुएल पूर्ति शामिल हैं.
दोनों आरोपी थाना क्षेत्र के बड़ा आमदा के निवासी हैं. गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कहा कि जिले में अवैध अफीम की खेती को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त अभियान जारी रहेगा.



