Site icon Lahar Chakra

Saraikela: आदिवासी युवती से मारपीट मामले में एसपी ने की कार्रवाई, कपाली ओपी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में पूछताछ के दौरान एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बयान में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया कपाली टीओपी (चांडिल थाना) के प्रभारी, एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक महिला कांस्टेबल की भूमिका सामने आई है।

तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कंदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की निवासी एक आदिवासी महिला को सोमवार को एक अन्य महिला के लापता होने के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया था।

Exit mobile version