Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela: सरायकेला के एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में रांची से दो बहनों समेत तीन लोग गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
    Breaking News

    Saraikela: सरायकेला के एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में रांची से दो बहनों समेत तीन लोग गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela. सरायकेला खरसावां जिले के एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में दो बहनों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान विजय कुमार दास (29) के रूप में हुई है जो 24 फरवरी से लापता था। उन्होंने बताया कि दास का शव सात मार्च को रांची जिले के दलादली चौकी के अंतर्गत तेंगरिया गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तीन मार्च को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, “आरोपियों ने गला रेतकर पीड़ित की हत्या की। दास का रोशनी देवी (29) के साथ अवैध संबंध था। रोशनी उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी लेकिन वह मना कर रहा था।

    इसके बाद रोशनी ने अपनी बहन सीमा देवी (35) और भाई भूपेश बैठा (27) के साथ मिलकर दास की हत्या की साजिश रची।” पुष्कर ने कहा रोशनी विजय को बेदो स्थित जरिया गांव में अपने निर्माणाधीन घर ले गई। वहां उसे शराब पिलाने के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद अपराध को छिपाने के लिए उन्होंने शव को एक बोरी में भरा और मोटरसाइकिल पर लादकर तेंगरिया ले गए और वहां उसे कुएं में फेंक दिया।

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित का शव और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी मामले की मुख्य आरोपी रोशनी देवी के घर से बरामद किया गया। अधिकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाषा

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including two sisters Saraikela: Three people Saraikela: सरायकेला के एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में रांची से दो बहनों समेत तीन लोग गिरफ्तार were arrested from Ranchi for the murder of a Saraikela man. ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group