Site icon Lahar Chakra

Saraikela: जंगली हाथियों का उत्पात, चांडिल के इलाके में कई घरों को पहुंचाया नुकसान, दहशत में ग्रामीण

Saraikela.चांडिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने घरों व राशन दुकानों को तोड़ दिया. घर व दुकान में रखे चावल खा गये. ग्रामीणों ने कहा कि शाम ढलते ही हाथी गांव में घुसकर जान-माल की क्षति पहुंचा रहे हैं. वहीं वन विभाग मौन हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिग्रस्त घरों के लिए शीध्र मुआवजा देने की मांग की है. रात में सोने के दौरान करीब 2 बजे के आसपास हाथियों ने घर तोड़ दिया. आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर निकले, तो देखा कि हाथी घर तोड़ रहे हैं. इसके बाद ग्रामीण किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचायी. शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हाथी को बाना गांव के जंगल की ओर खदेड़ दिया गया

Exit mobile version