Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»सरायकेला : जमीन विवाद को लेकर महिला की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार
    Crime

    सरायकेला : जमीन विवाद को लेकर महिला की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला.  सरायकेला-खरसावां जिले में जमीन विवाद को लेकर हुए एक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी इलाके में बुधवार को कोलाइडीह गांव निवासी कनकलता प्रधान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने गुरुवार को जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपितों में जीवनधन प्रधान, राजकुमार प्रधान और पंकज प्रधान शामिल हैं. बताया गया कि मृतका और आरोपितों के बीच जमीन मापी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. जब मृतका किसी कार्य से आमदा क्षेत्र आई, तभी पहले से घात लगाए बैठे तीनों आरोपितों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बाद में उसकी मौत हो गई.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पुलिस ने मृतका के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छापेमारी अभियान शुरू की. छापेमारी के दौरान आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून से सनी तलवार बरामद की है. इसके अलावा खून लगे कपड़े, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ली है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपित जीवनधन प्रधान के खिलाफ कुचाई थाना क्षेत्र में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि छापेमारी टीम गठित कर आरोपितों को पकड़ा गया. इस टीम में पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार सिंह, खरसावां थाना प्रभारी गौरव और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Saraikela: Woman murdered over land dispute three accused arrested जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group