Site icon Lahar Chakra

Saranda Naxal: सारंडा में आईईडी विस्फोट में घायल हाथी की मौत, घायल अवस्था में मिला था, पिछले 10 दिनों से चल रहा था इलाज

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादियों द्वारा कथित रूप से किए गए आईईडी धमाके में गंभीर रूप से घायल हाथी की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हाथी का पिछले 10 दिनों से इलाज कराया जा रहा था। वन विभाग के कर्मियों और पशु चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने के अथक प्रयास किए,

लेकिन बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। हाथी चार मई को सारंडा जंगल के सासंगदा-लेबरागड़ा मार्ग के पास एक नाले के किनारे घायल अवस्था में मिला था, जिसके बाद उसका उपचार शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार सारंडा वन क्षेत्र में माओवादियों द्वारा कथित रूप से संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के जरिये किये गए धमाके में हाथियों की मौत का यह चौथा मामला है।

Exit mobile version