
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली. सारंडा में नक्सलियों के पांच बंकरों को ध्वस्त किया गया. वहीं, दो आइइडी बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया. मौके से दैनिक उपयोग की सामग्री व विस्फोटक बरामद हुआ. मामला छोटानागरा थाना क्षेत्र का है. जिले के एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की के लिए गोला-बारूद छिपाकर रखा है.
सूचना के आधार पर जिला पुलिस व कोबरा 209 बटालियन के साथ सर्च अभियान शुरू किया गया. शुक्रवार को को पांच बंकरों से 02 आइइडी व दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद किया गया. बरामद आइइडी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया.
