Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saryu Rai: सारंडा को लेकर विधायक सरयू राय ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- झारखंड सरकार भ्रम न पैदा करे, वस्तुस्थिति जनता के सामने रखे, श्वेत पत्र जारी करने की मांग
    Breaking News

    Saryu Rai: सारंडा को लेकर विधायक सरयू राय ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- झारखंड सरकार भ्रम न पैदा करे, वस्तुस्थिति जनता के सामने रखे, श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सारंडा वन क्षेत्र में खनन और संरक्षण नीति को लेकर झारखंड सरकार पर भ्रम फैलाने और विरोधाभासी रुख अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है. मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने राज्य सरकार से सारंडा की वास्तविक स्थिति पर पारदर्शी नीति अपनाने और इस विषय पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. विधायक राय ने कहा कि सारंडा का वन क्षेत्र केवल लौह अयस्क का भंडार नहीं, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि साल के घने पेड़ इस क्षेत्र की पहचान हैं, जिनका महत्व स्टील से कम नहीं है. इसलिए सरकार को विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम रखने की दिशा में स्पष्ट नीति बनानी चाहिए.

    सरयू राय ने बताया कि सारंडा में 1909 से लौह अयस्क का खनन हो रहा है और इसके लिए वन विभाग ने तीन बार वर्किंग प्लान तैयार किया था, लेकिन 1996 के बाद से कोई नया प्लान नहीं बना, जो वन प्रबंधन नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने वर्षों से सरकार ने यह आवश्यक योजना क्यों नहीं तैयार की.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    सरकार की नीयत पर उठाये सवाल
    राय ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2009 में सारंडा को ‘अभग्न क्षेत्र’  घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मधु कोड़ा सरकार के समय आए माइनिंग लीज आवेदनों का क्षेत्रफल सारंडा के कुल क्षेत्र से भी अधिक था, जो गंभीर अनियमितता का संकेत देता है. विधायक ने कहा कि जस्टिस एम.बी. शाह आयोग और वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट कमेटी जैसी कई केंद्रीय समितियों ने अवैध खनन और पर्यावरणीय क्षति पर विस्तृत रिपोर्टें दीं, लेकिन राज्य सरकार ने उन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    demanded the release of a white paper. present the facts before the public said- Jharkhand government should not create confusion Saryu Rai: MLA Saryu Rai made a big allegation regarding Saranda Saryu Rai: सारंडा को लेकर विधायक सरयू राय ने लगाया बड़ा आरोप बोले- झारखंड सरकार भ्रम न पैदा करे वस्तुस्थिति जनता के सामने रखे श्वेत पत्र जारी करने की मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group