Site icon Lahar Chakra

Saryu Rai : कदमा केडी फ्लैट के लोगों की असुविधाओं को लेकर फिर बोले विधायक सरयू राय, डीसी को लिखा पत्र, कहा, रास्ता खुलवाए प्रशासन

Jamshedpur. कदमा के केडी फ्लैट में रहने वाले लोगों की असुविधाओं को लेकर विधायक सरयू राय फिर मुखर हो गये हैं. अब तक रास्ता नहीं खोले जाने पर चिंता जतायी. इस संबंध में उन्होंने जमशेदपुर डीसी अन्न्य मित्तल को पत्र लिखकर आवश्यक पहल की मांग की है. कैडी फ्लैट की बाउंड्री से सटे एक वैकल्पिक रास्ता बनाकर टाटा स्टील ने दिया है. इससे केडी फ्लैट के निवासियों और यहां आउट हाउस में रहने वाले परिवारों के सामने कठिनाई उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने डीसी से मांग की है कि वे इस समस्या का समाधान निकालने में आवश्यक पहल करें. उपायुक्त को लिखे पत्र में श्री राय ने कहा है कि करीब 100 साल से कदमा केडी फ्लैट होकर गुजरने के लिए एक आम रास्ता था, जिसे टाटा स्टील लिमिटेड ने गत वर्ष एक तरफ से बंद कर दिया.

गत विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने कदमा वासियों से वादा किया था कि उनके अवागमन की सुविधा के लिए बंद रास्ता खुलवाएंगे और जरूरत पड़ी तो जिस स्थान पर प्रवेश द्वार बंद किया गया है, उसे तोड़कर रास्ता बनाया जाएगा. टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए केडी फ्लैट की बाउंड्री से सटे एक वैकल्पिक रास्ता बनाकर दे रहे हैं. इसे उन्होंने बनवा भी दिया, परंतु केडी फ्लैट के निवासियों और यहां आउट हाउस में रहने वाले परिवारों के सामने कठिनाई उत्पन्न हो गयी है. श्री राय ने लिखा कि इन लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी घूमकर लंबे रास्ते से जाना पड़ रहा है. जिनके पास वाहन नहीं, उन्हें ढेर सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है

रविवार को सरयू राय ने क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया और पाया कि फ्लैट और आउट हाउस में रहने वाले लोग दिन में कई बार बाजार जाने को मजबूर हैं, लेकिन सीधा रास्ता बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता है. श्री राय के अनुसार, जिस स्थान पर पहले प्रवेश-निकास द्वार था और जिसे कंपनी ने बंद कर दिया है, उस स्थान पर पैदल आने-जाने वालों के लिए अथवा साइकिल से आने-जाने वालों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग खोला जाना चाहिए.

Exit mobile version