Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Saryu Rai Visit Mango: मानगो पुल पर पहुंचे विधायक सरयू राय, बोले, 11 बजे दिन के बाद नो इंट्री खोलने से लग रहा जाम, पुलिस बल की भी कमी, नो इंट्री का समय रात 11 से सुबह 5 बजे तक करने की दी सलाह
    Crime

    Saryu Rai Visit Mango: मानगो पुल पर पहुंचे विधायक सरयू राय, बोले, 11 बजे दिन के बाद नो इंट्री खोलने से लग रहा जाम, पुलिस बल की भी कमी, नो इंट्री का समय रात 11 से सुबह 5 बजे तक करने की दी सलाह

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो पुल पर हर दिन लग रहे जाम की वजह जानने शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय सुबह में मानगो पुल पर पहुंचे. उन्होंने पुल और उससे लगे इलाकों का निरीक्षण किया. सरयू राय ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि 11 बजे दिन के बाद जो नो इंट्री खुलती है, उसके बाद वाहन भारी संख्या में टिमकेन (साकची) गोलचक्कर से निकलते हैं. वहां से गाड़ियों को पार कराते हैं, तो इधर की गाड़ियों को रोकते हैं. इससे फिर से जाम लग जाता है.

    श्री राय ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या टिमकेन गोलचक्कर है. अभी जो फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, इसके बन जाने के बाद भी मानगो में जाम की समस्या जस की तस रहेगी. मानगो में विधायक सरयू राय ने पाया कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल नहीं हैं. सुबह में तो केवल अवर निरीक्षक स्तर के दो अधिकारी थे. दोपहर बाद वहां केवल दो कांस्टेबल उपस्थित थे. यह व्यवस्था अपर्याप्त है. श्री राय ने कहा कि वहां दिन के समय में पुलिस अधिकारियों के साथ कम से कम चार कांस्टेबल मानगो चौक पर तैनात रहने चाहिए. श्री राय दौरा के बाद यह निष्कर्ष पर पहुंचे कि नो इंट्री के समय में परिवर्तन किया जाये. दिन में किसी भी भारी वाहन को मानगो चौक और टिमकेन गोलचक्कर से गुजरने की इजाजत न दी जाये. यदि जरूरी हो तो रात 11 से 5 के बीच ही नो इंट्री को खोली जाये.

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    opening of no entry after 11 am causes traffic jam said Saryu Rai Visit Mango: MLA Saryu Rai reached Mango Bridge
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: बीआईटी-मेसरा और आईआईटी-खड़गपुर ने संयुक्त अनुसंधान के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए

    June 23, 2026

    CBSE: पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

    June 23, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो अपराधी घेराबंदी कर दबोचे गए, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के समीप से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    June 23, 2026

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group