Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Saryu Rai’s announcement सरयू राय बोले, एनडीए चाहे तो पश्चिमी जमशेदपुर से बन्ना के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं, कहा, फर्जी एफआईआर मामले में जबरन नाम जोड़ने की हो रही कोशिश
Headlines

Saryu Rai’s announcement सरयू राय बोले, एनडीए चाहे तो पश्चिमी जमशेदपुर से बन्ना के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं, कहा, फर्जी एफआईआर मामले में जबरन नाम जोड़ने की हो रही कोशिश

News DeskBy News DeskOctober 9, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि एनडीए तय करे तो वे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बन्ना गुप्ता के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगे. रांची आवास में प्रेसवार्ता के दौरान राय ने कहा कि भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से उनकी मुलाकात हुई है. उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर में दोनों सीटें हैं. इच्छा है तो जमशेदपुर पश्चिमी से भी वे चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि मानगो पेयजल आपूर्ति योजना को उन्होंने पूरा कराया. पांच साल में बन्ना गुप्ता ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बर्बाद कर दिया. उनके ही प्रयास से बालीगुमा में पावर ग्रिड का अगला निर्माण हुआ, जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल रही है. लेख बन्ना गुप्ता चौतरफा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. उनके विरुद्ध एक एफआइआर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे वे फर्जी बता रहे हैं. इस मामले में रांची के पुलिस अधीक्षक (नगर) ने कहा है कि इसका स्रोत जानने के लिए जांच की जा रही है. बन्ना गुप्ता के एक करीबी ने जमशेदपुर में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. राय ने आरोप लगाया कि इस मामले से उन्हें जबरन जोड़ने की कोशिश की जा रही है, उन्होंने मांग की, कि इस मामले में पुलिस भी पक्षकार है, इसलिए इसकी न्यायिक जांच हो. सरयू राय ने कहा बन्ना गुप्ता का वीडियो जारी हुआ था. इस पर उन्होंने खुद ही एफआइआर की थी, परंतु आज तक उसका कोई फलाफल नहीं आया.

मुझे जहां से चुनाव लड़ने को कहा जायेगा, मंजूर है, मैंने कहीं खूंटा गाड़ नहीं रखा है…

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा है कि मुझे जहां से चुनाव लड़ने को कहा जायेगा, मंजूर है. मैंने कहीं खूंटा गाड़ नहीं रखा है. सबकुछ एनडीए नेतृत्व को तय करना है. मैं सिस्टम के साथ हूं. इसमें कोई लाग-लपेट नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले मैंने कहा था कि पूर्वी से चुनाव लड़ूगां, अपनी प्राथमिकता भी बतायी थी. लेकिन राज्य में एनडीए को ज्यादा से ज्यादा सीटें लाने की चुनौती है. यह माना जाता है कि भाजपा या एनडीए के लिए आसान सीट है, लेकिन पश्चिमी सीट जीतना जरूरी है. उन्होंने कहा कि भाजपा के आला नेताओं से इस मामले में तीन चरण की बात हुई है. असम के मुख्यमंत्री व चुनाव सह-प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा से बात हुई है. उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर में दो सीटें हैं. एक पर आपको लड़ना है. प्रधानमंत्री की इच्छा का हवाला देते हुए कहा गया कि पश्चिमी सीट से लड़ते, तो एनडीए के लिए अच्छा होता. सरयू राय ने कहा कि इस मामले में तीन राउंड की बातचीत हुई है. एनडीए नेतृत्व के समक्ष भी मैंने अपनी बातें रखी है, सबकुछ उनको तय करना है.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group