Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

News DeskBy News DeskNovember 11, 2026Updated:November 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की ओर से आयोजित होने वाली वार्षिक रामार्चा पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष धार्मिक अनुष्ठान 20 और 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। 20 नवंबर को बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर पूजा होगी, जबकि 21 नवंबर को मणिमेला मैदान में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सरयू राय बुधवार को मणिमेला मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां प्रसाद बनाने की व्यवस्था, वितरण स्थल, श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसाद ग्रहण करने की क्षमता तथा प्रवेश द्वार के निर्माण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों को आवश्यक निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

26वें वर्ष आयोजित हो रही रामार्चा पूजा

गौरतलब है कि सरयू राय पिछले 25 वर्षों से रामार्चा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष यह आयोजन अपने 26वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां भी शामिल होती रही हैं। झारखंड के अलग-अलग जिलों के अलावा बिहार और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु इस आयोजन में पहुंचते हैं।

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

हाथी कानपुड़ी के प्रसाद का रहता है इंतजार

रामार्चा पूजा में प्रसाद के रूप में तैयार की जाने वाली हाथी कानपुड़ी विशेष आकर्षण रहती है। यह प्रसाद लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसे ग्रहण करने पहुंचते हैं। आयोजन को देखते हुए मणिमेला मैदान में प्रसाद वितरण और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान प्रकाश राव, सुर रंजन राय, मनोज सिंह, अशोक गोयल, सुधीर सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, नीरज सिंह और सन्नी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group