Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News: शिक्षक दिवस पर सरयू राय बोले—बच्चों की पृष्ठभूमि समझकर पढ़ाएं शिक्षक, तभी शिक्षा बनेगी प्रभावी
    Breaking News

    Jamshedpur News: शिक्षक दिवस पर सरयू राय बोले—बच्चों की पृष्ठभूमि समझकर पढ़ाएं शिक्षक, तभी शिक्षा बनेगी प्रभावी

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि ना सिर्फ शिक्षक दिवस के दिन बल्कि जब तक बच्चे शिक्षकों से पढ़ रहे हैं, उन्हें गुरुजनों का भरपूर आदर करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि वो बच्चों से तारतम्य बना कर शिक्षण कार्य करें। इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा और वो कामयाबी की नई गाथा लिखेंगे।
    शिक्षक दिवस के मौके पर वीणापाणि पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हर बच्चे के परिवार की एक अलग पृष्ठभूमि होती है। शिक्षक अगर उस पृष्ठभूमि को समझ कर बच्चों के साथ पेश आएंगे तो उनकी पढ़ाई का महत्व बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो शिक्षक बच्चों से घुलमिल जाते हैं, उनकी बातें बच्चों को ज्यादा समझ में आती है।
    उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की पहली गुरु मां, दूसरे गुरु पिता और तीसरे गुरु उसके शिक्षक होते हैं। ये तीनों दायित्व अत्यंत महान होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि उनके पास जो भी ज्ञान है, वो बच्चों को दें क्योंकि ज्ञान बंटने से बढ़ता है, घटता नहीं।
    सरयू राय ने कहा कि वीणापाणि पाठशाला को जल्द ही पूर्णकालिक विद्यालय के रुप में शुरु करने की योजना है। संभवतः अगले साल से यह पूर्णकालिक विद्यालय के रुप में चले। इस कार्य की जिम्मेदारी उन्होंने विकास विद्यालय के विकास सिंह को दी है।
    इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, अधिगम परिणाम का प्रदर्शन किया। नृत्य में मानवी, मधु, निकिता, अंकिता और सृष्टि ने भाग लिया तो गीत में आर. अमनी, तारा, खुशबू और पी. लीला ने भाग लिया। अधिगम परिणाम में वंशी और श्रुति की प्रस्तुति शानदार रही।
    इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, शिक्षक गोपाल जी, पूजा, दीपिका, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    education news Jamshedpur Jamshedpur Education Jamshedpur news Jamshedpur West MLA Saryu Roy Teacher Student Relation Teachers Day 2026 Teachers Day Jamshedpur Veenapani Pathshala Vikas Vidyalaya गुरु शिष्य परंपरा जमशेदपुर पश्चिम विधायक झारखंड समाचार विद्यार्थी वीणापाणि पाठशाला शिक्षक दिवस शिक्षक सम्मान शिक्षा शिक्षा समाचार सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    September 6, 2026

    Bahragoda Road Accident: बहरागोड़ा के जामजुरकी नदी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    September 6, 2026

    Sudivya Sonu: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: साकची आमबगान रोड पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक गिरकर हुए घायल, हंगामा, पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्का-मुक्की

    September 6, 2026

    Bahragoda Road Accident: बहरागोड़ा के जामजुरकी नदी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

    September 6, 2026

    Sudivya Sonu: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    School/College Closed: राजकीय शोक के कारण झारखंड में 7 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    September 6, 2026

    Jharkhand: जादू-टोना करने के आरोप में महिला की पीट-पीटकर हत्या, छह गिरफ्तार, खून से सनी बांस की चार लाठियां बरामद

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group