Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Saryu’s big allegation: सरयू ने कंबल वितरण में लगाया बड़ा आरोप, बोले, भारी गड़बड़ी की गयी है, 90 प्रतिशत कंबल निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं
Crime

Saryu’s big allegation: सरयू ने कंबल वितरण में लगाया बड़ा आरोप, बोले, भारी गड़बड़ी की गयी है, 90 प्रतिशत कंबल निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं

News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू विधायक सरयू राय ने कंबल वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है. विधायक श्री राय ने सीएम को पत्र भेजकर जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी 24 जिलों में नौ लाख से ज्यादा कंबल आपूर्ति का आदेश पानीपत, हरियाणा के ओम शक्ति टेक्सटाइल्स, और धनबाद के बिहारी लाल चौधरी ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. विभिन्न जिलों में कंबल की आपूर्ति की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 रखी गयी थी. आपूर्ति का काम शुरू हो गया, लेकिन पूरा नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से कंबल की गुणवत्ता की शिकायत मिल रही है. निविदा शर्तों के अनुसार ये सभी कंबल हैंडलूम द्वारा निर्मित होने चाहिए थे. लेकिन, पावरलूम द्वारा बनाये गये कंबल का वितरण किया गया. कंबल में 70 प्रतिशत ऊन के धागे होने चाहिए और बाकी के 30 प्रतिशत सिंथेटिक धागा होना चाहिए था. इस कसौटी पर भी कंबल खरा नहीं उतर पा रहे हैं. अधिकांश कंबलों में ऊन की मात्रा 35 से 40 प्रतिशत के बीच होने की शिकायत मिल रही है. श्री राय ने पत्र में लिखा है कि धुलाई के बाद कंबल का वजन न्यूनतम दो किलोग्राम होना चाहिए, इसमें भी कमी दिखायी पड़ रहा है.

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

जेम पोर्टल पर प्रकाशित निविदा का मूल्यांकन भी सही तरीके से नहीं हुआ है. श्री राय ने कहा है कि पिछले वर्ष जिलास्तर पर कंबल की खरीद हुई थी. इस बार केंद्रीयकृत करके खरीदारी हुई. इस बार एक कंबल का मूल्य पूर्व वर्ष के मूल्य से 75 से 100 रुपये अधिक रखा गया है. उन्होंने पत्र में कहा है कि करीब 10 प्रतिशत कंबल ऐसे हैं, जो निविदा शर्तों के अनुरूप हैं, बाकी 90 प्रतिशत कंबल निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं हैं. विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वितरित कंबल का नमूना लेकर इसकी जांच करायी जाये.

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Recent Post

P&M मॉल ने चुकाया Tata Steel का 2.23 करोड़ बकाया, लीज रेंट और रोड सेस के मद में हुआ भुगतान, जमीन सीमांकन और अतिक्रमण का मामला अब भी लंबित

October 23, 2026

Jamshedpur: कदमा में जानलेवा हमला के बाद टीएमएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

October 23, 2026

Saraikela: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

PM Modi का राहुल गांधी पर तंज-श्रीहरिकोटा से एक साल में उतने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, जितनी बार कांग्रेस अपने नेता को ‘लॉन्च’ करने की असफल कोशिशें करती है… जानें और क्या कहा?

October 23, 2026

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group