Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार सुदूरवर्ती प्रखंड डुमरिया में कार्यकर्ताओं और आम लोगो से मिल एस आई आर और जनगणना पर की चर्चा
    Breaking News

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार सुदूरवर्ती प्रखंड डुमरिया में कार्यकर्ताओं और आम लोगो से मिल एस आई आर और जनगणना पर की चर्चा

    News DeskBy News DeskMay 25, 2026Updated:May 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    मुख्य बिंदु : विधायक ने सुदूर गांव में जंगल के बीच सबके साथ बैठकर किया भोजन

    हाथीकोचा में जनता के साथ घंटों बैठ सीधा संवाद किया, समस्याओं को जाना, कई का मौके पर समाधान किया

    जमशेपदुर – शहर से लगभग 100 किमी दूर सुदूरवर्ती डुमरिया प्रखंड में पोटका विधायक संजीव सरदार ने पार्टी के प्रखंड टीम, नेतागण एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

    एस आई आर और जनगणना पर की विशेष चर्चा, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

    SERAIKELA NEWS: भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सार्वजनिक स्थलों पर की गई पेयजल की विशेष व्यवस्था

    बैठक के दौरान विधायक ने झारखंड में चल रहे एस आई आर एवं जनगणना अभियान को लेकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा कि इसकी सही और विस्तृत जानकारी हर घर तक पहुंचाना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
    उन्होंने कहा कि जनता को सरकार की योजनाओं एवं जनगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के प्रति जागरूक करना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है, जिसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाना होगा।

    पेड़ के नीचे ही खाने बैठे विधायक, सामूहिक भोजन से दिखी एकता और समानता

    जहाँ बड़े बड़े नेता और विधायक एसी कमरों से निकल नहीं रहे है वही बैठक के बाद विधायक संजीव सरदार ने पूरी टीम के साथ सुदूरवर्ती गांवों में पहाड़ों और पेड़ों के बीच बैठकर सामूहिक भोजन किया। इस दौरान नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता, समानता और संगठनात्मक एकता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक का सभी के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करना उनकी सरलता और कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इस मौके पर पार्टी कैडर की मजबूती और आपसी एकजुटता का भी संदेश दिया गया।

    हाथीकोचा में ग्रामीणों के साथ घंटों बैठे, उनकी समस्या सुनी, कई का समाधान मौके पर किया

    RAILWAY NEWS: दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी सौगात, झारखंड और बंगाल से होकर चलेंगी दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

    इसके बाद विधायक संजीव सरदार हाथीकोचा गाँव पहुचे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का समाधान मौके पर किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    संगठन और जनता के बीच मजबूत तालमेल बनाने पर जोर

    विधायक ने कहा कि जनता का विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार लोगों के बीच रहना होगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनकल्याण और ग्रामीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

    इस अवसर पर मिर्जा सोरेन, भगत बसके, जयपाल मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, रामदास हेम्ब्रॉम, उदय हेम्ब्रॉम, भगत हंसदा, संजय किस्कु, अर्जुन मार्डी, मुखिया हेम्ब्रॉम समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dumaria block Jamshedpur Hathikocha village Jamshedpur Hemant Soren government schemes Jamshedpur breaking news Jamshedpur daily updates Jamshedpur latest news Jamshedpur local news Jamshedpur news Jamshedpur news in Hindi Jamshedpur rural news Jamshedpur Trending News jharkhand political news Jharkhand rural development Jharkhand SIR and Census JMM JHARKHAND JMM MLA Sanjeev Sardar mla sanjeev sardar Potka constituency updates Sanjeev Sardar News Sanjeev Sardar Potka एस आई आर झारखंड जमशेदपुर की ताज़ा ख़बर जमशेदपुर न्यूज झारखंड जनगणना अभियान झारखंड लोकल न्यूज़ डुमरिया प्रखंड समाचार पोटका विधानसभा विधायक संजीव सरदार हाथीकोचा गांव हेमंत सरकार की योजनाएं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सार्वजनिक स्थलों पर की गई पेयजल की विशेष व्यवस्था

    May 25, 2026

    RAILWAY NEWS: दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी सौगात, झारखंड और बंगाल से होकर चलेंगी दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

    May 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर के लिए गौरव का क्षण, निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार को मिला ‘फेस ऑफ इंडिया – 2026’ सम्मान

    May 25, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सार्वजनिक स्थलों पर की गई पेयजल की विशेष व्यवस्था

    May 25, 2026

    RAILWAY NEWS: दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी सौगात, झारखंड और बंगाल से होकर चलेंगी दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

    May 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर के लिए गौरव का क्षण, निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार को मिला ‘फेस ऑफ इंडिया – 2026’ सम्मान

    May 25, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 12 घंटे आधार सेवा शुरू, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक होगा अपडेट

    May 25, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार सुदूरवर्ती प्रखंड डुमरिया में कार्यकर्ताओं और आम लोगो से मिल एस आई आर और जनगणना पर की चर्चा

    May 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group