Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना
    Jamshedpur

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella:  सरायकेला-खरसावां जिले में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने संयुक्त रूप से एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस दौरान हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर बेटियों के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

    कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी उपस्थित लोगों को लिंग भेद, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह तथा बालिकाओं के प्रति भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा पर निर्भर करती है। बेटियों को समान अवसर उपलब्ध कराना केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।

    उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भ्रूण लिंग जांच या पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन जैसी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक और समानतामूलक सोच विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाया जा सकता है।

    जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने बताया कि एलईडी जागरूकता रथ जिले के सभी नौ प्रखंडों में एक-एक दिन भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर लघु फिल्में, जागरूकता संदेश और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसमें कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, पोषण और महिला सशक्तिकरण से जुड़े संदेश आम लोगों तक पहुंचाए जाएंगे।

    उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अभियान से जुड़ें, हस्ताक्षर अभियान में भाग लें और बेटियों के सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, नेहा कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    seraikelka news seraikella kharsawan me beti bachaioo beti padhaioo abhiyan ki suruitt seraikella kharsawan samachar seraikella me beti padhaioo abhiyan viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    September 13, 2026
    Recent Post

    Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Jharkhand: चार लाख से अधिक राशन कार्ड सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

    September 13, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर SIT ने बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को दबोचा, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    September 13, 2026

    Tatanagar Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन की ड्रॉपिंग लाइन अब मुफ़्त, पार्किंग शुल्क भी घटा, जानें अब कितना लगेगा चार्ज?

    September 13, 2026

    Jamshedpur: टेल्को क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला, अनजान कॉल आई, ओटीपी शेयर करते ही बैंक खाते से निकल गए 63,200 रुपये

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group