Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Saryu’s big allegation: सरयू ने कंबल वितरण में लगाया बड़ा आरोप, बोले, भारी गड़बड़ी की गयी है, 90 प्रतिशत कंबल निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं
    Crime

    Saryu’s big allegation: सरयू ने कंबल वितरण में लगाया बड़ा आरोप, बोले, भारी गड़बड़ी की गयी है, 90 प्रतिशत कंबल निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू विधायक सरयू राय ने कंबल वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है. विधायक श्री राय ने सीएम को पत्र भेजकर जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी 24 जिलों में नौ लाख से ज्यादा कंबल आपूर्ति का आदेश पानीपत, हरियाणा के ओम शक्ति टेक्सटाइल्स, और धनबाद के बिहारी लाल चौधरी ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है. विभिन्न जिलों में कंबल की आपूर्ति की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 रखी गयी थी. आपूर्ति का काम शुरू हो गया, लेकिन पूरा नहीं हुआ है.

    उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से कंबल की गुणवत्ता की शिकायत मिल रही है. निविदा शर्तों के अनुसार ये सभी कंबल हैंडलूम द्वारा निर्मित होने चाहिए थे. लेकिन, पावरलूम द्वारा बनाये गये कंबल का वितरण किया गया. कंबल में 70 प्रतिशत ऊन के धागे होने चाहिए और बाकी के 30 प्रतिशत सिंथेटिक धागा होना चाहिए था. इस कसौटी पर भी कंबल खरा नहीं उतर पा रहे हैं. अधिकांश कंबलों में ऊन की मात्रा 35 से 40 प्रतिशत के बीच होने की शिकायत मिल रही है. श्री राय ने पत्र में लिखा है कि धुलाई के बाद कंबल का वजन न्यूनतम दो किलोग्राम होना चाहिए, इसमें भी कमी दिखायी पड़ रहा है.

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    जेम पोर्टल पर प्रकाशित निविदा का मूल्यांकन भी सही तरीके से नहीं हुआ है. श्री राय ने कहा है कि पिछले वर्ष जिलास्तर पर कंबल की खरीद हुई थी. इस बार केंद्रीयकृत करके खरीदारी हुई. इस बार एक कंबल का मूल्य पूर्व वर्ष के मूल्य से 75 से 100 रुपये अधिक रखा गया है. उन्होंने पत्र में कहा है कि करीब 10 प्रतिशत कंबल ऐसे हैं, जो निविदा शर्तों के अनुरूप हैं, बाकी 90 प्रतिशत कंबल निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं हैं. विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वितरित कंबल का नमूना लेकर इसकी जांच करायी जाये.

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    90 percent of blankets are not as per the terms of the tender huge irregularities have been done said Saryu's big allegation: Saryu made a big allegation in blanket distribution
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    May 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026

    Jamshedpur: साकची थाना पुलिस ने करीम सिटी कॉलेज के पास से पकड़ा बाइक चोर गिरोह, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

    May 26, 2026

    Jamshedpur Traffic Police: ट्रैफिक जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में दो ASI पर गिरी गाज, दोनों किये गये सस्पेंड

    May 26, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम के विकास को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर का मौसम अचानक बदला, भीषण गर्मी के बीच बारिश में मिली राहत, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group