
Ranchi. राज्य के तीन आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है. आवेदन झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा ऑनलाइन जमा लिया जा रहा है. विद्यार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. जैक द्वारा इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग व नेतरहाट आवासीय विद्यालय नेतरहाट और इन दोनों विद्यालयों की तर्ज पर दुमका व चाईबासा में संचालित विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन जमा लिया जा रहा है. आवेदन दो जुलाई तक जमा लिया जायेगा.
School Admission: Opportunity till July 2 to submit application for entrance examination in three residential schools including Netarhat, know when the exam will be heldविद्यार्थियों को ऑनलाइन जमा फॉर्म का प्रिंट निकालकर इसे संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराना होगा. इसके बाद आवेदन संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तीन जुलाई तक आवेदन जमा होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा चार जुलाई तक आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकेगा. 21 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा, जबकि परीक्षा 27 जुलाई को होगी. परीक्षा 200 अंकों की होगी. इनमें गणित, भाषा व रीजनिंग की परीक्षा 50-50 अंकों की होगी. इसके अलावा सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा 50 अंकों की होगी. परीक्षा दो पाली में होगी, दोनों पाली में 100 अंक की परीक्षा होगी.
