Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JMM के अभेद्य किला! सरायकेला, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, शिकारीपाड़ा और डुमरी सीट, जिन पर अपराजेय रहा है तीर-कमान; इस बार चंपाई के सहारे सेंध लगाने की जुगत में BJP
    Breaking News

    JMM के अभेद्य किला! सरायकेला, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, शिकारीपाड़ा और डुमरी सीट, जिन पर अपराजेय रहा है तीर-कमान; इस बार चंपाई के सहारे सेंध लगाने की जुगत में BJP

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. 81 सीटों वाले विधानसभा की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिस पर सिर्फ झामुमो का दबदबा रहा है. बरहेट, लिट्टीपाड़ा, शिकारीपाड़ा, डुमरी और सरायकेला विधानसभा क्षेत्र झामुमो के गढ़ कहे जाते हैं, यहां से कोई दूसरी पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकी है. बरहेट झामुमो की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है. यहां से हेमंत सोरेन विधायक हैं. बरहेट से हेमंत 2014 और 2019 में विजयी रहे हैं. एक बार फिर हेमंत सोरेन बरहेट से ही चुनाव लड़ेंगे. शिकारीपाड़ा सीट पर झामुमो से नलिन सोरेन अपराजेय रहे हैं. वे 2000 से ही यहां से विधायक थे, लेकिन अब वे दुमका से लोकसभा चुनाव जीतकर दिल्ली चले गये. इसलिए उन्हें यहां से इस्तीफा देना पड़ा. डुमरी विधानसभा सीट भी झामुमो का एक अभेद्य किला है. झारखंड गठन के बाद से यहां पर किसी और पार्टी ने जीत हासिल नहीं की है. यहां से झामुमो के कद्दावर नेता रहे जगरनाथ महतो ने 2005 से 2019 तक लगातार जीत दर्ज की. उनके निधन के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी को यहां से टिकट दिया और उन्होंने भी इस सीट पर जीत दर्ज करते हुए झामुमो के गढ़ को सुरक्षित रखा. लिट्टीपाड़ा सीट संथाली और पहाड़िया जनजाति वाले इस विधानसभा क्षेत्र में झामुमो की काफी अच्छी पकड़ है. यहां भी झामुमो कभी नहीं हारी.
    सरायकेला सीट पर कभी नहीं हारे चंपाई, इस बार भाजपा को यहां कमल खिलने की उम्मीद
    कोल्हान प्रमंडल की सरायकेला सीट पर भी झामुमो अजेय रहा है. यहां से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड गठन के बाद से ही जीत हासिल करते आ रहे हैं. लेकिन खास बात ये है कि इस बार चंपाई बीजेपी में हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या यहां पर झामुमो जीत पाती या एक बार फिर यहां से चंपाई सोरेन विजयी होकर कमल खिलाते हैं.

     

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Barhet Littipara on which bow and arrow have been invincible; This time BJP is trying to make a dent with the help of Champai. seraikela Shikaripada and Dumri seats
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group