Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Seraikela Kapali: कपाली में रामू होटल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, पहले फोन कर बुलाया, फिर चार-पांच युवकों ने कर दिया हमला, जानें क्या है मामला
    Crime

    Seraikela Kapali: कपाली में रामू होटल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, पहले फोन कर बुलाया, फिर चार-पांच युवकों ने कर दिया हमला, जानें क्या है मामला

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikela. कपाली में रामू होटल के पास मंगलवार को गौसनगर निवासी शब्बीर आलम (22) की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. जानकारी मिलने पर मृतक के घरवाले पहुंचे. घरवाले हमलावर की गिरफ्तारी का मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है. मोबाइल पर दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई थी. आरोपियों की की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

    जानें क्या है मामला

    Jamshedpur: उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण और फिरौती मामले की सुनवाई अब सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी

    दरअसल, गाली-गलौज के बाद युवक को फोन कर बुलाया. इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में शब्बीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गये. घायल अवस्था में दोस्तों ने शब्बीर आलम को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. बावजूद साथी शब्बीर आलम को एमजीएम अस्पताल ले गये. वहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मृतक शब्बीर आलम के साथी आर्यन खान ने बताया कि शब्बीर आलम का मंगलवार की सुबह फोन पर सन्नू के साथ गाली-गलौज हुई थी. इसके बाद उसने रामू होटल के पास बुलाया. हमलोग रामू होटल पहुंचे तो अचानक उनलोगों ने चाकू से शब्बीर पर हमला कर दिया. हमलावरों में सन्नू,अफरीदी समेत चार पांच युवक थे. हमलावर अपराधी चरित्र के युवक हैं. पिछले दिनों पुराना टीओपी चैक के पास एक फोटो कॉपी की दुकान में इन्ही युवकों ने मारपीट की थी. मृतक शब्बीर साकची में कपड़ा दुकान में काम करता था.

    Jharkhand police: पुलिस वाहन के खड़े ट्रक से टकराने से कांस्टेबल की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    first he was called on phone know what is the matter Seraikela Kapali: A young man was stabbed to death near Ramu Hotel in Kapali then four-five youths attacked him
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण और फिरौती मामले की सुनवाई अब सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी

    July 15, 2026

    Jharkhand police: पुलिस वाहन के खड़े ट्रक से टकराने से कांस्टेबल की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

    July 15, 2026

    Jharkhand: हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, धनबाद के जज की हत्या के मामले में दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार

    July 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: उद्योगपति कैरव गांधी का अपहरण और फिरौती मामले की सुनवाई अब सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी

    July 15, 2026

    Jharkhand police: पुलिस वाहन के खड़े ट्रक से टकराने से कांस्टेबल की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

    July 15, 2026

    Jharkhand: हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, धनबाद के जज की हत्या के मामले में दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार

    July 15, 2026

    Jamshedpur: मानगो सहारा सिटी सामूहिक दुष्कर्म मामले मेंनाबालिग पीड़िता का बयान दर्ज, सामने आये कई चौंकाने वाले खुलासे?

    July 15, 2026

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    July 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group