Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला जिले में SIR-2026 के तहत 34,207 नए मतदाताओं के आवेदन, 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की बैठक
Breaking News

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला जिले में SIR-2026 के तहत 34,207 नए मतदाताओं के आवेदन, 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की बैठक

News DeskBy News DeskNovember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ SIR-2026 को लेकर बैठक आयोजित, अब तक की प्रगति से कराया गया अवगत…

04 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होगी BLO एवं BLA-2 की पांचवीं बैठक एवं पांचवीं चुनाव पाठशाला; आपसी समन्वय के साथ SIR-2026 की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की अपील…

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं 01 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु प्रपत्र-6 भरवाने में सहयोग करने का किया गया आग्रह…
सरायकेला- खऱसावां।

आज समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत अब तक किए गए कार्यों एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। इस क्रम में नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु प्राप्त प्रपत्र-6 के आवेदनों तथा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त मामलों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।

विधानसभा क्षेत्रवार प्रपत्र-6 के प्राप्त आवेदन

बैठक में बताया गया कि जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अब तक कुल 34,207 प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त आवेदनों का विवरण निम्नवत है—

– 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र – 11,082 आवेदन।
– 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र – 14,499 आवेदन।
– 57-खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र – 8,626 आवेदन।

विभिन्न श्रेणियों में मामलों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति

HAJIPUR NEWS: पूर्व मध्य रेल में हिंदी के प्रयोग पर जोर, महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

SIR-2026 के तहत जिले में तार्किक विसंगति, नो मैपिंग एवं अन्य श्रेणियों में प्राप्त मामलों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति से भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार—

– तार्किक विसंगति श्रेणी के कुल 1,53,107 मामलों में से 85,165 मामलों का निष्पादन किया गया है, जो 55.62 प्रतिशत है।
– नो मैपिंग श्रेणी के कुल 71,401 मामलों में से 32,472 मामलों का निष्पादन किया गया है, जो 45.48 प्रतिशत है।
– अन्य श्रेणी के कुल 5,61,358 मामलों में से 5,25,013 मामलों का निष्पादन किया गया है, जो 93.53 प्रतिशत है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाना है। इस दिशा में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे संबंधित BLO के साथ अपने BLA-2 का बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित कराएं। साथ ही मतदाता सूची का समुचित अवलोकन करते हुए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

04 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO एवं BLA-2 की पांचवीं बैठक तथा पांचवीं चुनाव पाठशाला

बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी 04 नवंबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक BLO एवं BLA-2 की पांचवीं बैठक तथा पांचवीं चुनाव पाठशाला आयोजित की जाएगी। इस दौरान नोटिस एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले मतदाताओं की सूची संबंधित BLO द्वारा उपस्थित BLA-2, सदस्यों एवं आम नागरिकों के समक्ष पढ़कर सुनाई जाएगी। साथ ही संबंधित मतदाताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी, सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, ताकि मामलों का नियमानुसार सत्यापन एवं निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके तथा कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उक्त बैठक एवं चुनाव पाठशाला में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने BLA-2 के माध्यम से संबंधित BLO के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की।

शिकायतों एवं सुझावों के नियमानुसार निष्पादन का आश्वासन

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से संबंधित शिकायतें, आपत्तियां एवं सुझाव भी आमंत्रित किए गए। इस पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रावधानों के आलोक में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई करते हुए उनका नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगीं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर, प्रपत्र-6 भरने की अपील

बैठक में नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि दिनांक 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु प्रपत्र-6 भरवाने की प्रक्रिया में सहयोग किया जाए। पात्र नागरिक BLO के माध्यम से अथवा ECINET App एवं Voter Service Portal के जरिए दिनांक 18 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं पात्रता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को चिह्नित कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें तथा प्रपत्र-6 भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी एवं पारदर्शी प्रक्रिया है। इसमें राजनीतिक दलों, उनके प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित पक्ष आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ इस प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त https://voters.eci.gov.in एवं Voter Helpline App के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 57-खरसावाँ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

HAJIPUR NEWS: पूर्व मध्य रेल में हिंदी के प्रयोग पर जोर, महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगीं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

November 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स डे की धूम, पृथ्वीराज प्रधान बने मिस्टर फ्रेशर और सुप्रिया उपाध्याय को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

November 2, 2026
Recent Post

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: सरायकेला जिले में SIR-2026 के तहत 34,207 नए मतदाताओं के आवेदन, 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की बैठक

November 2, 2026

HAJIPUR NEWS: पूर्व मध्य रेल में हिंदी के प्रयोग पर जोर, महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

November 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगीं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

November 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: श्रीनाथ विश्वविद्यालय में फ्रेशर्स डे की धूम, पृथ्वीराज प्रधान बने मिस्टर फ्रेशर और सुप्रिया उपाध्याय को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

November 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन की दो भूमिगत खदानों को फाइव स्टार रेटिंग, देश की 15 खदानों में बनाई जगह

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group