Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»seraikella-kharsawan: साप्ताहिक जनता दरबार में गूंजी जनसमस्याओं की आवाज, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    Headlines

    seraikella-kharsawan: साप्ताहिक जनता दरबार में गूंजी जनसमस्याओं की आवाज, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    News DeskBy News DeskJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    seraikella-kharsawan:  जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

    उपायुक्त ने सभी आवेदनों की क्रमवार समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित दिशा-निर्देश जारी किए गए, जबकि अन्य मामलों को नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

    जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण मुआवजा भुगतान, पैतृक संपत्ति विवाद, लंबित म्यूटेशन मामलों, पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति समस्याओं, अवैध अतिक्रमण, महिलाओं की सुरक्षा, पुलिस गश्ती बढ़ाने, विस्थापितों के मुआवजा भुगतान, चापाकल मरम्मत, तालाब जीर्णोद्धार तथा ट्राईसाइकिल वितरण से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    इसके अलावा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल एवं बिजली की समस्याओं, प्रभात पार्क के आसपास अवैध दुकानों के पुनः स्थापित होने, सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। वहीं चांडिल के बामनी मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर भी आवेदन सौंपे गए।

    उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जनता दरबार जिला प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन किया जाए तथा गंभीर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को नियमानुसार न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    adityapur nagar nigam news dc seraikella kharsawan nitish kumar singh dc seraikella kharsawan samachar janta darbar news Jharkhand news seraikella kharsawan news seraikella kharsawan viral news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026

    NH 33 Accident: चौका के झाबरी गांव के समीप जमशेदपुर की ओर जा रही शराब लदी वैन होकर पलटी, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़

    June 21, 2026

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group