Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jamshedpur»Seraikella-Kharsawan:  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर अफवाहों से रहें सावधान, मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने की पहल – उपायुक्त
Jamshedpur

Seraikella-Kharsawan:  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर अफवाहों से रहें सावधान, मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने की पहल – उपायुक्त

News DeskBy News DeskJune 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella-Kharsawan:  सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए नहीं, बल्कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक माध्यमों एवं अन्य मंचों पर कई भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिससे आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप इस प्रक्रिया में सहयोग करें।

उपायुक्त ने बताया कि एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उन्हें निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरना होगा।

Bank Strike Back: बैंक यूनियन ने IBA के आश्वासन के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित की

उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा सूची में मौजूद त्रुटियों को दूर करने का कार्य करेंगे। यदि किसी मतदाता को अपने नाम, पते या अन्य विवरण में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वह उसके सुधार हेतु आवेदन कर सकता है।

उपायुक्त ने कहा कि दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी निर्धारित अवधि में संचालित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेजों की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मतदाता अपने विवरणों का सत्यापन कर सकेंगे।

Jamshedpur: शहर में अपराध पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी, बाइक से देर रात किया औचक निरीक्षण

उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य गठन के बाद यह दूसरी बार इतने व्यापक स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम मतदाताओं से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Bank Strike Back: बैंक यूनियन ने IBA के आश्वासन के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित की

September 28, 2026

Jamshedpur: शहर में अपराध पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी, बाइक से देर रात किया औचक निरीक्षण

September 28, 2026

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

September 28, 2026
Recent Post

Bank Strike Back: बैंक यूनियन ने IBA के आश्वासन के बाद तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित की

September 28, 2026

Jamshedpur: शहर में अपराध पर लगाम लगाने सड़कों पर उतरे एसएसपी, बाइक से देर रात किया औचक निरीक्षण

September 28, 2026

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

September 28, 2026

Jamshedpur: RPF में तैनात ASI पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बागबेड़ा थाना में केस दर्ज, आरोपी की पत्नी से योगा सीखने उसके जाती थी बच्ची

September 28, 2026

Jamshedpur के Marine Drive पर हुए हादसे के बाद एक्शन में मंत्री दीपक बिरुआ, सड़क पर खड़े वाहन पर कसेगा शिकंजा, सख्त कार्रवाई की चेतावानी

September 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group