Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-kharsawan: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर किया धरना प्रदर्शन,उपायुक्त के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
    Headlines

    Seraikella-kharsawan: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर किया धरना प्रदर्शन,उपायुक्त के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

    News DeskBy News DeskMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां भाजपा जिला अध्यक्ष अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरणा प्रदर्शन किया गया। य़ह धरना प्रदर्शन राजनगर प्रखंड के सरकारी अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराने की कोशिश के दौरान माँ विनीता बानरा और उनके नवजात शिशु की मौत के हृदय विदारक घटना के विरोध में किया गया।

    पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने मौके पर कहा झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था ख़ुद बीमार है,यहाँ का स्वास्थ्य मंत्री आला लगाकर घूमते है,लेकिन व्यवस्था में सुधार हो इसके लिये कुछ भी नहीं करते है।

    21वीं सदी में भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण दो जिंदगियों का चला जाना केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि इस सड़ चुके सिस्टम द्वारा की गई ‘संस्थागत हत्या’ है। यह अत्यंत शर्मनाक है कि जहाँ आधुनिक चिकित्सा की बातें होती हैं, वहाँ हमारे अस्पताल बुनियादी बिजली और बैकअप तक के लिए मोहताज हैं।

    भाजपा के प्रदेश मंत्री ने कहा सबसे निंदनीय प्रशासन का रवैया है, जो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने और लीपापोती करने में जुटा है। एफआईआर दर्ज न करना और सच्चाई को छिपाना उन पीड़ित परिजनों के साथ घोर अन्याय है।

    JAMSHEDPUR NEWS: पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत, जमशेदपुर के दिनेश कुमार की रणनीति का दिखा कमाल

    भाजपा माँग करती है की इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त सजा दी जानी चाहिए।

    जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने कहा ऐसा लगता है कि इरफान अंसारी के नेतृत्व में झारखंड का स्वास्थ्य विभाग एक मजाक बन कर रह गया है। इससे पूर्व चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने का मामला सामने आया था, उस प्रकरण में भी लीपापोती का प्रयास हुआ था।

    भारतीय जनता पार्टी यह भी माँग करती है कि पीड़ित विनीता बानरा के परिवार को पचास लाख का मुआवजा एवं मृतक के निकटतम संबंधी को सरकारी नौकरी की सहायता दी जाए।

    JAMSHEDPUR NEWS :पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की लगातार दूसरी जीत, निर्मल कुमार धारा फिर बने विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बनाये गए थे प्रभारी

    मृतका के पति ने उन्हें इंसाफ दिलाने की माँग की

    प्रदर्शन समाप्ति के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से उपयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

    इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व विधायक अनंत राम टुडू,जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला मंत्री सूर्या देवी, भुवनेश्वर महतो, बलदेव मंडल, प्रखंड अध्यक्ष मनसा लोहार, उज्ज्वल मोदक, सुखदेव गौड़, मुरली प्रधान, बीजू दत्ता, साधन महतो, माईकल महतो, पिंकी मोदक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp news jharkhand dc seraikella kharsawan news gita kora news health minister irfan ansari irfan ansari news jacha bacha ki mout per dc ne kiya team gathit jharkhand health minister irfan ansari news Jharkhand news jharkhand swasth departement news rajnagar prakhand news seraikella kharsawan bjp news seraikella kharsawan news seraikella swasth departement news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत, जमशेदपुर के दिनेश कुमार की रणनीति का दिखा कमाल

    May 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की लगातार दूसरी जीत, निर्मल कुमार धारा फिर बने विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बनाये गए थे प्रभारी

    May 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: असम, बंगाल और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दी बधाई, कहा- यह सुशासन की विजय है

    May 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत, जमशेदपुर के दिनेश कुमार की रणनीति का दिखा कमाल

    May 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की लगातार दूसरी जीत, निर्मल कुमार धारा फिर बने विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बनाये गए थे प्रभारी

    May 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: असम, बंगाल और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दी बधाई, कहा- यह सुशासन की विजय है

    May 4, 2026

    Seraikella-kharsawan: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर किया धरना प्रदर्शन,उपायुक्त के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

    May 4, 2026

    Seraikella-kharsawan:राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा एवं नवजात शिशु की मौत के मामले को उपायुक्त नीतिश कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए किया कमेटी गठित

    May 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group