Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश
Headlines

Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

News DeskBy News DeskJune 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella-Kharsawan:  सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी भी उपस्थित रहीं।

बैठक में जिले में अवैध खनन की रोकथाम, खनिज परिवहन की निगरानी तथा संबंधित नियमावली के अनुपालन की समीक्षा की गई। जिला खनन पदाधिकारी ने झारखंड मिनरल्स (अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन निवारण) नियमावली तथा झारखंड माइनर मिनरल कन्सेशन (जेएमएमसी) नियमावली में हुए संशोधनों की जानकारी दी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारियों को इन संशोधनों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के खनन पट्टा क्षेत्रों एवं ईंट भट्टों का मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। उपायुक्त ने स्टोन क्रशर इकाइयों और डीलर लाइसेंसधारियों को भी मैपिंग प्रक्रिया में शामिल करने तथा प्रखंडवार सीमांकन को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जिन बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां संचालन प्रारंभ करने के लिए ग्राम सभा की स्वीकृति जल्द प्राप्त करने को कहा। साथ ही पाटा टोल प्लाजा से लंबित सीसीटीवी एवं वीडियो फुटेज उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Jamshedpur: केनरा बैंक लूट मामले में चतरा जिले से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, सभी से चल रही पूछताछ

बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शेष ईंट भट्टों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने तथा जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को खनिज परिवहन में लगे वाहनों की नियमित जांच करने, तिरपाल से ढंकाई सुनिश्चित करने और मासिक निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने तथा सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को विशेष रूप से अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनजीटी प्रतिबंध अवधि के दौरान नदी तल से किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर लगातार निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sonari Firing Case: बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 4 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाया गया, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी, जिले के सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि समेत जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स के सदस्य एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: केनरा बैंक लूट मामले में चतरा जिले से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, सभी से चल रही पूछताछ

September 29, 2026

Sonari Firing Case: बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 4 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाया गया, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

September 29, 2026

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट का रुख, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक व निफ्टी 150 अंक लुढ़का

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur: केनरा बैंक लूट मामले में चतरा जिले से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, सभी से चल रही पूछताछ

September 29, 2026

Sonari Firing Case: बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार 4 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाया गया, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

September 29, 2026

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट का रुख, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक व निफ्टी 150 अंक लुढ़का

September 29, 2026

Jamshedpur: SIR और CEC के इस्तीफे की मांग पर जमशेदपुर में कांग्रेस की विशाल रैली, विरोध प्रदर्शन, आमबागान से DC office तक निकला मार्च

September 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group