Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-kharsawan: उपायुक्त ने राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, लंबित म्यूटेशन मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
    Headlines

    Seraikella-kharsawan: उपायुक्त ने राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, लंबित म्यूटेशन मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    News DeskBy News DeskJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-kharsawan: उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), सीमांकन, भूमि अतिक्रमण, सरकारी भूमि संरक्षण, राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने अंचलवार म्यूटेशन मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त एवं विधिसम्मत कारण के किसी भी आवेदन को अस्वीकृत न किया जाए तथा तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान विभागीय समन्वय से किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    बैठक में न्यायालय के आदेश के बावजूद लंबित म्यूटेशन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा आगामी समीक्षा बैठक तक उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी अंचल कार्यालयों में नक्शा एवं खतियान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं दस्तावेजों के डिजिटलीकरण और सुरक्षित डिजिटल संधारण पर भी जोर दिया।

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    भूमि अतिक्रमण एवं सरकारी भूमि संरक्षण की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जलस्रोतों, राष्ट्रीय एवं राज्यीय मार्गों के किनारे सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई कर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने पर बल दिया।

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबित ई-केवाईसी कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में अवैध वाहन पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि राजस्व प्रशासन से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा राजस्व मामलों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dc seraikella kharsawan news Jharkhand news seraikella kharsawan news viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Naxal Surrender: 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, छह पर था 39 लाख रुपये का इनाम

    July 28, 2026

    Tatanagar: 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी , नीलांचल एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट, नहीं आएगी टाटानगर, कई रीशेड्यूल

    July 28, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्थर खनन के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, पारंपरिक हथियारों के साथ जुलूस लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे, खनन बंद करने की मांग

    July 28, 2026

    Jharkhand ED Raid: ईडी का अवैध खनन परिवहन में अवैध वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, 25 से 28 ठिकानों पर छापेमारी

    July 28, 2026

    Postal Service: डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट सेवा की नई दरें जारी की, ये दरें एक अगस्त से होंगी प्रभावी

    July 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group