Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत
    Jamshedpur

    Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 के तहत गुरुवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

    पहले मैच में एनएससी बुरुडीह ने गॉड फादर स्पोर्टिंग खूंटपानी को 6-0 से करारी शिकस्त देकर अपनी दावेदारी मजबूत की, जबकि दूसरे मुकाबले में सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
    पहले मुकाबले में एनएससी बुरुडीह की टीम शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आई। मैच के 14वें मिनट में मंगल सिंह ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 37वें मिनट में डी. सुंडी और 39वें मिनट में प्रकाश पूर्ति ने गोल दागकर पहले हाफ में ही टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में भी बुरुडीह के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा और तीन और गोल दागते हुए मुकाबला 6-0 से अपने नाम कर लिया।

    दूसरा मुकाबला सुमित स्पोर्टिंग सीनी और एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड के बीच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच एक समय स्कोर 1-1 की बराबरी पर था, लेकिन अंतिम क्षणों में सुमित स्पोर्टिंग सीनी के खिलाड़ियों ने लगातार दो गोल कर मैच का रुख बदल दिया और 3-1 से जीत दर्ज की।

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    इससे पूर्व प्रतियोगिता के पहले मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पिनाकी रंजन, बलराम महतो सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

    10 जुलाई के मुकाबले (अर्जुना स्टेडियम, खरसावां)
    दोपहर 2:00 बजे: बीएमसी दोलुडीह बनाम आरएफटीसी खरसावां
    अपराह्न 3:30 बजे: एंजेल एफसी सरगीडीह बनाम ग्रीन एरिया डलभंगा

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां के विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गई निःशुल्क दवाएं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    football lig match seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar seraikella kharsawan seraikella kharsawan news viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां के विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गई निःशुल्क दवाएं

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सशक्तिकरण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

    July 8, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां के विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गई निःशुल्क दवाएं

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सशक्तिकरण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर ने GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी की बैठक में उठाए व्यापारियों के अहम मुद्दे, पोर्टल सुधार और एमनेस्टी योजना की मांग

    July 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group