Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan:  चौका +2 हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को कानून एवं सुरक्षा की दी गई जानकारी
Headlines

Seraikella-Kharsawan:  चौका +2 हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को कानून एवं सुरक्षा की दी गई जानकारी

News DeskBy News DeskJune 19, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत +2 हाई स्कूल, चौका में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक, कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान, डायन प्रथा निषेध कानून, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, महिला सुरक्षा तथा बच्चों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज से कुरीतियों को समाप्त करने और सुरक्षित वातावरण के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112 तथा साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

साथ ही बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की सत्यता की जांच करने के बाद ही उस पर विश्वास करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात जागरूकता तथा दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले गुड समैरिटन कानून के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों से नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

September 29, 2026
Recent Post

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में फिर बदलेगा मौसम, आज से अगले छह दिन बारिश के आसार

September 29, 2026

Jamshedpur: मानगो रोड नंबर 13 में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी बाइक धू-धूकर जली

September 29, 2026

Jamshedpur: ऑनलाइन जुआ संचालित करते पकड़े गए तीन युवक, 1.18 लाख नकद समेत मोबाइल, कार और आभूषण बरामद

September 29, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर मानगो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर

September 29, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार, तलाश रही पुलिस

September 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group