Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan: अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल की अध्यक्षता में खाद कालाबाजारी रोकथाम को लेकर टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
    Headlines

    Seraikella-Kharsawan: अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल की अध्यक्षता में खाद कालाबाजारी रोकथाम को लेकर टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

    News DeskBy News DeskMay 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशा अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल विकास कुमार राय की अध्यक्षता में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खाद की कालाबाजारी, डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री एवं अनियमितताओं की रोकथाम को लेकर अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी खाद दुकानदारों एवं चारों प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी खाद विक्रेताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ई-पॉस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में पूर्ण समानता सुनिश्चित की जाए। किसी भी परिस्थिति में एक्सपायरी खाद अथवा डुप्लीकेट उर्वरकों का भंडारण एवं बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    सभी खाद दुकानदारों को दुकान में निर्धारित दर सूची एवं उपलब्ध स्टॉक का विवरण अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसानों को उर्वरक बिक्री की रसीद उपलब्ध कराने एवं बिना वैध लाइसेंस अथवा अभिलेख के किसी भी प्रकार के उर्वरक विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई।

    Seraikella: रसोई गैस गोदाम में घंटों लाइन में खड़े लोगों की समस्या सुनने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी

    बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित खाद दुकानों की नियमित मॉनिटरिंग, औचक निरीक्षण एवं स्टॉक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, कृत्रिम कमी उत्पन्न करने अथवा डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री संबंधी शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन या रद्द करने सहित कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा उर्वरकों की उपलब्धता एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा।

    Tata Steel: टाटा स्टील का मुनाफा चौथी तिमाही में दो गुना से ज्यादा होकर 2,965 करोड़ रुपये, प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का लाभांश देने की सिफारिश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chandil anumandal news chandil thana news DC seraikella kharsawan dc seraikella kharsawan news Jharkhand news seraikella kharsawan ke chandil anumandal me khad ki kalabazari ke roktham ke liye team gathit seraikella kharsawan news viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella: रसोई गैस गोदाम में घंटों लाइन में खड़े लोगों की समस्या सुनने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी

    May 16, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील का मुनाफा चौथी तिमाही में दो गुना से ज्यादा होकर 2,965 करोड़ रुपये, प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का लाभांश देने की सिफारिश

    May 16, 2026

    Saranda Naxal: सारंडा में आईईडी विस्फोट में घायल हाथी की मौत, घायल अवस्था में मिला था, पिछले 10 दिनों से चल रहा था इलाज

    May 16, 2026
    Recent Post

    Seraikella: रसोई गैस गोदाम में घंटों लाइन में खड़े लोगों की समस्या सुनने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी

    May 16, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील का मुनाफा चौथी तिमाही में दो गुना से ज्यादा होकर 2,965 करोड़ रुपये, प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का लाभांश देने की सिफारिश

    May 16, 2026

    Saranda Naxal: सारंडा में आईईडी विस्फोट में घायल हाथी की मौत, घायल अवस्था में मिला था, पिछले 10 दिनों से चल रहा था इलाज

    May 16, 2026

    Seraikella-Kharsawan: अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल की अध्यक्षता में खाद कालाबाजारी रोकथाम को लेकर टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

    May 16, 2026

    Chaibasa: चक्रधरपुर-सोनुआ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस ने बाइक को रौंदा, तीन लोगों की मौत

    May 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group