Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा
Headlines

Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड के स्कूलों का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था व सुविधाओं की हुई समीक्षा

News DeskBy News DeskMay 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella-kharsawan: राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेरिंग एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय किता का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन योजना, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में कक्षा संचालन की स्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता तथा शिक्षकों की कार्यशैली की समीक्षा की। साथ ही विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके अध्ययन, सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।

उपायुक्त  नितीश कुमार सिंह ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इसके अलावा छात्रों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने, समय-समय पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने तथा बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

मध्यान्ह भोजन योजना की जांच करते हुए उपायुक्त ने रोस्टर के अनुसार भोजन वितरण, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और समय पर संचालन सुनिश्चित करने को कहा। वहीं विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा बच्चों के लिए साफ पेयजल उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी से संबंधित समस्या पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षकों की कमी को दूर करने हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित न हो।

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने, बच्चों के अनुकूल वातावरण विकसित करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने हेतु विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026

Jamshedpur News: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा, कई पदक जीते

September 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group