Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan:  स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता पर जेबीवीएनएल कार्यालय सरायकेला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Headlines

Seraikella-Kharsawan:  स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता पर जेबीवीएनएल कार्यालय सरायकेला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

News DeskBy News DeskJune 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

Seraikella-Kharsawan:   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) कार्यालय, सरायकेला में स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को स्थायी लोक अदालत की भूमिका, अधिकारिता तथा उससे मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के सदस्य रोहित कुमार मिश्रा एवं मालती लागुरी, मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी दिलीप कुमार शॉ, कार्यपालक अभियंता लालजी महतो, अनुमंडल पदाधिकारी संजय सवाईया एवं विदेश मार्डी सहित जेबीवीएनएल के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्थायी लोक अदालत की स्थापना के उद्देश्य, उसकी कार्यप्रणाली तथा सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था आम लोगों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो पाता है, जिससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया और अनावश्यक खर्च से राहत मिलती है।

मुख्य विधिक सहायता रक्षा परामर्शी दिलीप कुमार शॉ ने स्थायी लोक अदालत की कानूनी व्यवस्था, मामलों के निपटारे की प्रक्रिया तथा इसके व्यावहारिक लाभों की जानकारी दी। वहीं सदस्य रोहित कुमार मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान में स्थायी लोक अदालत अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है और लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

Jamshedpur: RPF में तैनात ASI पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बागबेड़ा थाना में केस दर्ज, आरोपी की पत्नी से योगा सीखने उसके जाती थी बच्ची

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थायी लोक अदालत में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया, उसके अधिकार क्षेत्र तथा विवाद निपटान की व्यवस्था से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए गए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता बढ़ाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

September 28, 2026

Jamshedpur: RPF में तैनात ASI पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बागबेड़ा थाना में केस दर्ज, आरोपी की पत्नी से योगा सीखने उसके जाती थी बच्ची

September 28, 2026

Jamshedpur के Marine Drive पर हुए हादसे के बाद एक्शन में मंत्री दीपक बिरुआ, सड़क पर खड़े वाहन पर कसेगा शिकंजा, सख्त कार्रवाई की चेतावानी

September 28, 2026
Recent Post

CRPF जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मार ली गोली, मौके पर ही मौत, कैंप में हड़कंप

September 28, 2026

Jamshedpur: RPF में तैनात ASI पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बागबेड़ा थाना में केस दर्ज, आरोपी की पत्नी से योगा सीखने उसके जाती थी बच्ची

September 28, 2026

Jamshedpur के Marine Drive पर हुए हादसे के बाद एक्शन में मंत्री दीपक बिरुआ, सड़क पर खड़े वाहन पर कसेगा शिकंजा, सख्त कार्रवाई की चेतावानी

September 28, 2026

Tata Motors के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! बोनस समझौता आज होने की उम्मीद, प्रबंधन और यूनियन में लगभग मुद्दों पर बनी सहमति

September 28, 2026

Ghatsila: जमीन के पास झूल रहे 11000 वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से दो शावक समेत 3 हाथियों की दर्दनाक मौत

September 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group