Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा
    Headlines

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    News DeskBy News DeskJune 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आमजन को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने और उन्हें कैशलेस उपचार का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही टेलीमेडिसिन सेवाओं को और प्रभावी बनाकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाने के निर्देश दिए।

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    कायाकल्प कार्यक्रम के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण एवं मरीज हितैषी वातावरण विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। अस्पतालों में उपलब्ध मेंटेनेंस फंड का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा रख-रखाव कार्यों की नियमित निगरानी के लिए जिम्मेदार टीम गठित करने का निर्देश भी दिया गया।

    बैठक में आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता, स्टॉक प्रबंधन, एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित निस्तारण तथा कबाड़ सामग्री के वैज्ञानिक प्रबंधन की समीक्षा की गई। इसके अलावा प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में ड्यूटी रोस्टर, शिफ्ट हैंडओवर एवं दैनिक कार्य प्रतिवेदन का नियमित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    द हंस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। वहीं जिले की बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए दो नए एक्स-रे मशीनों की मांग तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नीमडीह के मरम्मत एवं नवीनीकरण प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, एमओआईसी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    samachar seraikella kharsawan seraikella kharsawan me swasth baiwastha ko sudrih banane hatu samikcha baithak seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बैंक कर्मचारियों का बिष्टुपुर में जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली और सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group