Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan News:  सरायकेला के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस व अभिभावक बैठक आयोजित
    Headlines

    Seraikella-Kharsawan News:  सरायकेला के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस व अभिभावक बैठक आयोजित

    News DeskBy News DeskJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Seraikella-Kharsawan : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में रविवार सुबह मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा, आस्था और वैदिक रीति-विधान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही, जिससे विद्यालय परिसर का वातावरण भावपूर्ण और प्रेरणादायी बना।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य, कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो, सदस्य सुदीप पटनायक एवं गुरुचरण महतो, प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य तथा उप-प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया।

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    सामूहिक वंदना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मातृ-पितृ पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभय कुमार बेहेरा, सदस्य, वेदांत सेवा समिति, जमशेदपुर ने मंत्रोच्चार एवं पूजन-विधि का संचालन किया। उन्होंने मातृ-पितृ पूजन के सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय परिवार और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम के पश्चात कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, संस्कार तथा विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    इस दौरान प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य, उप-प्रधानाचार्य तुषार कांत पति, कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो एवं शालिनी दीदी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय की गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार रखे। वहीं अभिभावकों ने भी सुझाव साझा किए और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    latest news jharkhand latest news seraikella kharsawan seraikella kharsawan news seraikella kharsawan samachar seraikella sarswati sishu mandir me matri pitri pujan divash sudip patynayak viral news seraikella kharsawan से
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group