Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Seraikella-Kharsawan: सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,  लिए गए कई अहम निर्णय 
    Headlines

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला की विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक,  लिए गए कई अहम निर्णय 

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला नगर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, बार-बार लाइन ट्रिपिंग, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी और अनियमित बिलिंग जैसी समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जमशेदपुर विद्युत क्षेत्र के महाप्रबंधक को शिकायत पत्र भेजा था।

    शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग द्वारा सरायकेला कार्यपालक अभियंता कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षण अभियंता संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता लाल जी प्रसाद, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित नगर पंचायत एवं विद्युत विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बिजली व्यवस्था केवल सुविधा नहीं, बल्कि पेयजल, व्यापार, शिक्षा, अस्पताल और आम जनजीवन से जुड़ा अहम विषय है। उन्होंने उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए विभाग को जवाबदेह बनाने की मांग की।

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    बैठक में उपभोक्ता सुविधा केंद्र, हेल्प डेस्क, शिकायत रजिस्टर, स्मार्ट मीटर की त्रुटियों का समाधान, बिलिंग सुधार, जर्जर तारों की मरम्मत, बंद फीडरों को चालू करने, AB स्विच लगाने, ब्रेकर जांच, बरसात से पहले नदी में स्थित पोल हटाने, तथा पीक आवर में अधिकारियों की निगरानी जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

    साथ ही Underground Cabling हेतु DPR तैयार करने, Dedicated लाइन व्यवस्था, बेहतर समन्वय, लाइनमैन की बहाली व प्रशिक्षण तथा रात्रि पेट्रोलिंग मजबूत करने पर भी सहमति बनी।

    अधीक्षण अभियंता ने कई समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए और शेष विषयों पर विभागीय पत्राचार के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक माह में बिजली आपूर्ति में सुधार महसूस किया जा रहा है और नगर क्षेत्र को बेहतर व निर्बाध बिजली सेवा देना उनकी प्राथमिकता है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand news seraikella kharsawan news seraikella ki bidhut bayastha sudhar ko lekar uch staria samikcha bithak viral news seraikella
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना गिरफ्तार

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group