Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Seraikella-Kharsawan:  शादी समारोह से लौटने के दौरान लापता शिक्षक का शव नदी से बरामद, डूबने से मौत की आशंका
Breaking News

Seraikella-Kharsawan:  शादी समारोह से लौटने के दौरान लापता शिक्षक का शव नदी से बरामद, डूबने से मौत की आशंका

News DeskBy News DeskJuly 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Seraikella:  सरायकेला थाना क्षेत्र के चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे रविवार को एक निजी विद्यालय के शिक्षक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लुआगड़ धातकीड़ीह निवासी जीतन महतो के रूप में हुई है। वह मिरुडीह स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, जीतन महतो शनिवार शाम करीब 6 बजे माणिक बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। समारोह के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

रविवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे नदी में एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान जीतन महतो के रूप में हुई।

Train cancelled: बिलासपुर-टाटानगर समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कल भी रद्द, जानें वजह?

प्रारंभिक आशंका है कि उनकी मौत नदी में डूबने से हुई है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

मृतक अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और चार वर्षीय पुत्र है। उनकी असामयिक मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
सरायकेला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।

Cyclone ‘अर्नब’ के कारण कल सुबह तक होती रहेगी वर्षा, जानें कहां कितनी हुई बारिश?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Train cancelled: बिलासपुर-टाटानगर समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कल भी रद्द, जानें वजह?

October 29, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ के कारण कल सुबह तक होती रहेगी वर्षा, जानें कहां कितनी हुई बारिश?

October 29, 2026

Jharkhand: 10वीं-12वीं की प्री-टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम

October 29, 2026
Recent Post

Train cancelled: बिलासपुर-टाटानगर समेत कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कल भी रद्द, जानें वजह?

October 29, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ के कारण कल सुबह तक होती रहेगी वर्षा, जानें कहां कितनी हुई बारिश?

October 29, 2026

Jharkhand: 10वीं-12वीं की प्री-टेस्ट परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम

October 29, 2026

Jharkhand Highcourt ने हत्या के दोषी को अंग्रेजी में पूछताछ किए जाने के कारण किया बरी

October 29, 2026

Cyclone ‘अर्नब’ का जमशेदपुर समेत झारखंड में आज भी व्यापक असर, भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी, सरायकेला के नीमडीह में सबसे ज्यादा बारिश

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group