सरायकेला में स्वयं सहायता समूह का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न


सरायकेला:श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान मे सरायकेला के वाक्साई विद्यालय प्रांगण में स्वयं सहायता समूह का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न। बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर ने कल्याणकारी सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार की डिजिटल इंडिया कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला। 26 अगस्त को शुरू हुई ई- श्रम प पर्टल के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा महिलाएं अपने हुनर को विकसित कर स्वरोजगार की दिशा में बड़े। वाक्साई, डांगरडीह, घोड़ालांग के 10 स्वयं सहायता समूह के करीब 80 महिलाओं ने इसमें भाग लिया।
ए के मिश्रा
