Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»सरायकेला-खरसावां:  ट्रांसपोर्टरों ने दिखाई अपनी धाक ? तीन f.i.r. की जगह हुए मात्र एक, दिन भर लगा रहा ट्रांसपोर्टरों की जिले में जमावड़ा, आपूर्ति विभाग में चल रहा है कालाबाजारीयो की सिंडीकेट! 
Headlines

सरायकेला-खरसावां:  ट्रांसपोर्टरों ने दिखाई अपनी धाक ? तीन f.i.r. की जगह हुए मात्र एक, दिन भर लगा रहा ट्रांसपोर्टरों की जिले में जमावड़ा, आपूर्ति विभाग में चल रहा है कालाबाजारीयो की सिंडीकेट! 

News DeskBy News DeskJanuary 22, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सरायकेला-खरसावां:  ट्रांसपोर्टरों ने दिखाई अपनी धाक ? तीन f.i.r. की जगह हुए मात्र एक, दिन भर लगा रहा ट्रांसपोर्टरों की जिले में जमावड़ा, आपूर्ति विभाग में चल रहा है कालाबाजारीयो की सिंडीकेट!

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपूर्ति विभाग मे कालाबाजारीयो का बड़े पैमाने पर सिंडिकेट काम कर रहा है। चर्चा है कि इन्हें  रक्षा कवच के तौर पर आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों सहित खाकी, खादी का भी संरक्षण प्राप्त है। माफियाओं द्वारा गरीबों की अनाज को दोनों हाथ से खुलेआम बाजारों में बेच रहे हैं। चौकिय नहीं जनाब जरा सोचिए बड़े ही लाव लश्कर और तामझाम के साथ , आज पदाधिकारियों ने घेराबंदी कर अवैध कालाबाजारीयो के चंगुल से दो ट्रक चावल तो पकड़ा मगर सरकारी चावल के अवैध खेल का राज अभी भी रहस्यमय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एवं जानकारों एवं वकीलों के अनुसार f.i.r. सरायकेला थाना, कांड्रा थाना और  आदित्यपुर थाना में होनी चाहिए थी, मगर तीन f.i.r. की जगह एक एफ.आई.आर.ही कर कालाबाजारीयो पर यू मेहरबानी होने की चर्चा सरेआम हो रही है। दिनभर जिले में ट्रांसपोर्टरों की जमावड़ा लगे रहे ।प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों में ट्रांसपोर्टरों ने अपनी धाक दिखाई l जिसके बाद तीन f.i.r. की जगह एक एफ.आई.आर होने की चर्चा कई तरह से की जा रही है। पर इस खेल के असली महारथी कौन अभी भी सवालों के धेरे में .है,….पदाधिकारी ने तामझाम के साथ कांड्रा टोल प्लाजा में घेराबन्दी कर 2300 किंन्वटल अनाज 2 ट्रक के साथ जप्त किया। मामला काण्ड्रा थाना में न होकर आदित्यपुर थाना  कार्रवाही की जा रही है । सरकारी चावल का अवैध खेल शहर के साथ जिले के ग्रामीण इलाकों में  भी चलने की चर्चा दिन भर होती रहीl आज गम्हरिया के केन्द्रीय भण्डरण से का गाड़ी नं जेएच01एके2224 और जेएच05ंएओ 3256 को अनुमण्डल पदाधिकारी राम कृष्ण के नेतृत्व में गम्हरिया  मार्केटिंग ऑफिसर मारूति मिंज और कांण्ड्रा थान के साथ घेराबंन्दी कर 2300 किंन्टल जनवितरण प्रणली का चावल को जप्त किया। इस दौरान जेएच01एके 2224 को सरायकेला थाना अर्न्तगत दुगनी मोड़ के समीप पकड़ा गया ।
वही जेएच05ंएओ 3256 को काण्ड्रा थाना में जप्त कर रखा गया । वही केन्द्रीय भण्डारण गम्हरिया परिवहन के संचालक राहुल कुमार प्रसाद के अधीन कार्यरत करण कुमार पूर्वी एवं पष्चिम के परिवहन ने आदित्यपुर थाना में लिखित मामला दर्ज किया कि गाड़ी नं जेएच01एके2224 और जेएच05ंएओ 3256 के चालक मणी लाल महतो, रामगढ़ निवासी एवं सहयोगी ड्रावर द्वारा बिना आर टी नोट, गेट पास, और भाड़ा रसिद लिये भाग गया । जिसे लेकर दोनों ड्रावर पर लिखित षिकायत किया । इस बात कि पुष्टी आदित्यपुर थाना प्रभारी ने की ।वही प्रखण्ड खाद्य आपूर्ति पदाधिकरी ने कहा की सी डब्लू सी एफसी आई ने बताय की यह ट्रक  पोटका गोदाम जाना था पर काण्ड्रा रोड पर पकड़ा गया । जिस एक गाड़ी को सरायकेला एवं एक को काण्ड्रा थाना में जप्त कर रखा गया है इस मामले में यह भी चर्चा है कि यह कार्यवाही भेदभाव पूर्ण तरीके से की जा रही है। इस अवैध व्यवसाय से जुड़े छोटे लोगों पर कार्यवाही की जा रही, जबकी इसके असली महारथी जो लंबे समय से इस खेल में शामिल होकर लंबी चौड़ी सम्पत्ति बना लिये है, ऐसे लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अब ऐसा अनजाने में हो रहा या फिर जानबूझकर किया जा रहा यह बड़ा सवाल है। शायद इस कार्यवाही से कोई फर्क नहीं पड़ा है, जो अपना काम बहुत अच्छे से कर रहे है, उन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है या फिर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है, यह भी चर्चा खुलेआम है।
वही गुप्त सूचना है कि दोनों ड्रावर के परिवार को रोजी-रोटी भत्ता देकर अवैध कारोवारी ने फिर गरीबी के साथ गंदा खेल खेलकर अपना दामन को बचा लिया है। वहीं एक राज्य स्तरीय पदाधिकारी ने बताया कि स्तरीय एवं जिला स्तर पर टीम गठित की जाएगी जो जिला और राज्य स्तर पर नजर रखेगी ताकि कालाबाजारीयो पर लगाम लग सके। अब देखना यह है कि खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव हिमानी पांडे इन कालाबाजारीयो के ऊपर क्या कार्रवाई करती है ताकि भविष्य में गरीबों का अनाज खुलेआम बाजार में ना पहुंचे l
एके मिश्र

JAMSHEDPUR NEWS: फिट इंडिया और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर CSIR-NML ने निकाला वॉकाथॉन, कर्मचारियों और परिवारों ने लिया हिस्सा

JAMSHEDPUR NEWS :चांडिल में 20 नवम्बर को धुमधाम से मनेगा श्याम जन्मोत्सव
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: फिट इंडिया और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर CSIR-NML ने निकाला वॉकाथॉन, कर्मचारियों और परिवारों ने लिया हिस्सा

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :चांडिल में 20 नवम्बर को धुमधाम से मनेगा श्याम जन्मोत्सव

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कैंसर मरीज की मदद के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्ञान रंजन ने दान किया प्लेटलेट्स, 49वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

October 31, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: फिट इंडिया और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर CSIR-NML ने निकाला वॉकाथॉन, कर्मचारियों और परिवारों ने लिया हिस्सा

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :चांडिल में 20 नवम्बर को धुमधाम से मनेगा श्याम जन्मोत्सव

October 31, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: कैंसर मरीज की मदद के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्ञान रंजन ने दान किया प्लेटलेट्स, 49वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

October 31, 2026

Tata Motors की अधिगृहित इवेको ग्रुप के निदेशक मंडल में बदलाव, चेयरमैन बने एन चंद्रशेखरन

October 31, 2026

Jamshedpur: गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत अब पानी का शुल्क वसूलने घर-घर पहुंचेंगी जलसहियाएं, जमा नहीं करने पर कटेगा कनेक्शन

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group