


Potka. पोटका थाना क्षेत्र के हाता स्थित शाह स्पंज आयरन एंड पावर लिमिटेड मे काम करने के दौरान एक हादसा हुआ. इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी. राजेन्द्र उपाध्याय की कंपनी प्रबंधन के सुरक्षा मानकों में अनदेखी के कारण दुर्घटना में जलने से मौत हुई.
परिजनों के साथ जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के नेता राजीव पाण्डेय उचित मुआवजा की मांग को लेकर टीएमएच अस्पताल मे आंदोलनरत है. आज उचित मुआवजा नही मिलने पर कल जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ यूनियन करेगा साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कम्पनी का गेट जाम करेगा. फिलहाल मामले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है.



