Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Shah will meet Naxalites: छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मुलाकात करेंगे अमित शाह
    Crime

    Shah will meet Naxalites: छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मुलाकात करेंगे अमित शाह

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 दिसंबर से तीन दिन के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे और इस दौरान वह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा वह आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
    बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां शाह से मुलाकात की और उन्हें बताया कि राज्य के बस्तर और कोंडागांव जिले (जो कभी नक्सलवाद से प्रभावित थे) अब पूरी तरह से नक्सलियों से मुक्त हो गए हैं तथा अन्य क्षेत्रों से भी नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान जारी हैं. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह रायपुर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
    उन्होंने बताया कि शाह रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को ‘प्रेसिंडेंट्स कलर अवार्ड’ भी प्रदान करेंगे.

    वह जगदलपुर जाकर आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों, स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवियों से बातचीत करेंगे. वह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में भी शामिल होंगे और जगदलपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके अलावा वह वामपंथी उग्रवा पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेंगे. शाह सुरक्षा शिविरों का दौरा करके विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. वह वहां सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे. बुधवार की बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को नक्सल विरोधी अभियानों में राज्य की हालिया उपलब्धियों और बस्तर क्षेत्र में जारी विकास पहलों के बारे में जानकारी दी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से इन जिलों में माओवादी नेटवर्क और उनकी विभिन्न शाखाओं का सफाया हो गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Shah will meet Naxalites: Amit Shah will meet the surrendered Naxalites during his visit to Chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, बुरूडीह डैम में शुरू होगा केज कल्चर मत्स्य पालन

    June 3, 2026

    SERAIKELA NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर में किया 6 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास, कहा- गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य

    June 3, 2026

    Jamshedpur News :सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 3, 2026

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :गम्हरिया PHC में डाक विभाग के उत्पादों पर जागरूकता सत्र, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

    June 3, 2026

    RANCHI NEWS: पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन भुगतान की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group