Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

Mumbai.कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की आशंका के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे सेंसेक्स तथा निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172.77 अंक टूटकर 76,342.66 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 63.30 अंक फिसलकर 23,832.60 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट रही। वहीं इटर्नल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में बढ़त रही।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,111.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स शुक्रवार को 362.57 अंक और निफ्टी 24.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version