Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी का रुख; Sensex में 407.67 अंकों की उछाल, टाटा मोटर्स मुनाफे में, नुकसान में चल रहे टाटा स्टील, टीसीएस के शेयर, रुपया में बढ़त

Mumbai. वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई।
शुरुआती सौदों के दौरान विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी बाजार में आशावाद को बढ़ावा दिया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.67 अंक चढ़कर 83,013.10 अंक पर और एनएसई निफ्टी 104 अंक की बढ़त के साथ 25,427.55 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक के शेयर में तीन प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर भी मुनाफे में रहे. हालांकि, इन्फोसिस, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे. वहीं, रुपया शुरुआती कारोबार में 40 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.68 पर पहुंचा.

Exit mobile version