Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Market: शेयर बाजार में गिरावट पर लगा विराम, Sensex 443 अंक चढ़ा, Nifty 25,000 अंक के पार
    Breaking News

    Share Market: शेयर बाजार में गिरावट पर लगा विराम, Sensex 443 अंक चढ़ा, Nifty 25,000 अंक के पार

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 443 अंक चढ़ गया. वहीं एनएसई निफ्टी 25,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. तिमाही वित्तीय नतीजों के बाद एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 442.61 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,200.34 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 516.3 अंक तक चढ़ गया था.

    पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 122.30 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 25,090.70 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी शुक्रवार को एक महीने के निचले स्तर 25,000 अंक से नीचे बंद हुआ था.

    सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) में सबसे अधिक 5.38 प्रतिशत की तेजी रही. पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम के बाद कंपनी का शेयर मजबूत हुआ.

    Chaibasa Iron Mine’s: पश्चिमी सिंहभूम जिले की बंद खदान पर मरांडी ने उठाये सवाल, सरकार के ढुलमुल रवैये को ठहराया जिम्मेदार, DMFT Fund पर भी घेरा

    आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.76 प्रतिशत चढ़ा। जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 15.9 प्रतिशत बढ़कर 13,558 करोड़ रुपये होने की सूचना के बाद बैंक का शेयर चढ़ा है. एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.19 प्रतिशत मजबूत हुआ। बैंक का जून, 2025 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,258 करोड़ रुपये रहने के बावजूद इसके शेयर में मजबूती आई.

    इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर भी लाभ के साथ बंद हुए. हालांकि, बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.29 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 26,994 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही लाभ हुआ है. इसके अलावा, नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीसी शामिल हैं.

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 points Nifty crossed 25 Sensex rose by 443 points Share Market: Decline in the stock market halted
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa Iron Mine’s: पश्चिमी सिंहभूम जिले की बंद खदान पर मरांडी ने उठाये सवाल, सरकार के ढुलमुल रवैये को ठहराया जिम्मेदार, DMFT Fund पर भी घेरा

    July 17, 2026

    Hydrogen train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कई सुरक्षा प्रणालियों से लैस, 10 कोच वाली यात्री ट्रेन में 2,600 यात्री कर सकते हैं सफर, आज पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    July 17, 2026

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में आज दिनभर रुक-रुक कर होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

    July 17, 2026
    Recent Post

    Rail Accident: स्कूली बच्चों को ले जा रही कार को रेल फाटक पर ट्रेन ने मारी टक्कर, दो छात्र समेत 3 लोगों की मौत

    July 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 480.95 अंक उछला

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group