Site icon Lahar Chakra

Share Bazar : घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में 445.82 अंकों की उछाल

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने से बाजारों में सकारात्मकता आई है। साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर की खबरों से पश्चिम एशिया के संघर्ष के समाधान की उम्मीदें बरकरार रहने से भी बाजारों को समर्थन मिला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 445.82 अंक चढ़कर 78,966.12 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 121.15 अंक की बढ़त के साथ 24,486 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वहीं इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स सोमवार को मामूली 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version