Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये घटा, Tata Group की इस कंपनी को सबसे अधिक नुकसान
    Breaking News

    Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये घटा, Tata Group की इस कंपनी को सबसे अधिक नुकसान

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi स्थानीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह गिरावट के रुख के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से करीब एक लाख करोड़ रुपये की कमी आई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 489.92 अंक यानी 0.62 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 204.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

    शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। इन पांच कंपनियों के बाजार मूल्य में कुल मिलाकर करीब एक लाख करोड़ रुपये की कमी हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत बढ़ गई। इस कंपनियों के मूल्यांकन में कुल 55,149.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 34,263.28 करोड़ रुपये घटकर 8,53,506.85 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17,70,056.06 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 25,891.88 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,165.37 करोड़ रुपये घटकर 11,20,802.10 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 2,792.65 करोड़ रुपये घटकर 10,17,577.98 करोड़ रुपये पर आ गया।

    Jharkhand: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share Market: Five of the top 10 companies of Sensex lose market cap by Rs 1 lakh crore Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये घटा this company of Tata Group suffers the most टाटा ग्रुप की इस कंपनी को सबसे अधिक नुकसान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    August 17, 2026

    Jharkhand: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला

    August 17, 2026

    Railway Drinking Water: रेलवे स्टेशन के ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने के मामले में रेल मंत्री सख्त, यात्रियों को सुरक्षित पेयजल तत्काल सुनिश्चित करने के दिये आदेश

    August 17, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    August 17, 2026

    Jharkhand: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला

    August 17, 2026

    Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये घटा, Tata Group की इस कंपनी को सबसे अधिक नुकसान

    August 17, 2026

    Railway Drinking Water: रेलवे स्टेशन के ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने के मामले में रेल मंत्री सख्त, यात्रियों को सुरक्षित पेयजल तत्काल सुनिश्चित करने के दिये आदेश

    August 17, 2026

    UGC NET Exam Cancel: यूजीसी-नेट की तीन विषयों की फिर से सितंबर में होगी परीक्षा, एनटीए ने यह बताई वजह?

    August 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group