Site icon Lahar Chakra

Share Bazar : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 330 अंक लुढ़का

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 330 अंक फिसलकर 77,334 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 93.3 अंक टूटकर 24,079.75 अंक पर पहुंच गया। बाद में बीएसई सेंसेक्स 772.35 अंक की गिरावट के साथ 76,876.79 अंक और निफ्टी 205.45 अंक फिसलकर 23,967.60 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेजी दर्ज की गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 3,254.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version