Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: गोविंदपुर में लगातार सड़क हादसों पर उबला जनाक्रोश, सर्वदलीय बैठक के बाद DDC और ट्रैफिक DSP को सौंपा मांग पत्र
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: गोविंदपुर में लगातार सड़क हादसों पर उबला जनाक्रोश, सर्वदलीय बैठक के बाद DDC और ट्रैफिक DSP को सौंपा मांग पत्र

News DeskBy News DeskAugust 13, 2026Updated:August 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur: गोविंदपुर अन्ना चौक के समीप हाल ही में हुई भीषण सड़क दुर्घटना के बाद क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जनाक्रोश खुलकर सामने आया। सड़क सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और दुर्घटना रोकथाम को लेकर प्रतिभा केंद्र मैदान, गोविंदपुर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर भाग लिया। बैठक के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त (DDC) और ट्रैफिक DSP से मुलाकात कर विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

सड़क हादसों पर चिंता, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

बैठक में वक्ताओं ने गोविंदपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए गए, तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने DDC और ट्रैफिक DSP को सौंपा मांग पत्र

बैठक के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन और यातायात विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों के समक्ष स्थानीय लोगों की सुरक्षा, भारी वाहनों के नियंत्रण और सड़क संरचना में सुधार से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।

प्रमुख मांगें: नो-एंट्री, स्पीड ब्रेकर और बैरिकेडिंग

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री समय सुबह 5 बजे से 9 बजे, दोपहर 12 बजे से 3 बजे और शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित किया जाए।

इसके अलावा गोविंदपुर में प्रवेश और निकासी वाले सभी प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री समय दर्शाने वाले बड़े और स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने की मांग की गई।

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

क्षेत्र में अधिकतम गति सीमा 10 किमी प्रति घंटा निर्धारित करने और इसके लिए लगभग 20 गति सीमा संकेतक बोर्ड स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में 10 नए स्पीड ब्रेकर की मांग

प्रतिनिधियों ने गोविंदपुर के दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर कम से कम 10 नए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। साथ ही गोविंदपुर गिट्टी मशीन के पास लोहे की मजबूत बैरिकेडिंग लगाने की मांग की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए यहां तत्काल सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है।

स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक पोस्ट और नो-पार्किंग पर कार्रवाई की मांग

मांग पत्र में गोविंदपुर अन्ना चौक से काली मंदिर तक पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने, संबंधित कंपनियों के सहयोग से प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा यातायात पुलिस के लिए पांच कमरों वाला ट्रैफिक पोस्ट स्थापित करने की मांग भी शामिल है।

इसके अलावा सड़क किनारे अवैध और नो-पार्किंग में खड़े निजी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और नियमित ट्रैफिक निगरानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को स्पष्ट रूप से आगाह किया कि यदि इन बुनियादी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र में व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने, सुरक्षा उपाय बढ़ाने और दुर्घटना रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

चौ

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026
Recent Post

‘खटमल फिर से चारों ओर फैल गए हैं’…CJP के विरोध प्रदर्शन पर बंगाल के CM का तंज

October 5, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में

October 5, 2026

Sex Racket Expose: बंगाल से लड़कियां बुलाकर चल रहा था सेक्स रैकेट, होटल से 3 युवतियां और 9 युवक आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

October 5, 2026

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल, 700 अंक से अधिक चढ़ा

October 5, 2026

India VS WI T20: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से टिकट की बिक्री शुरू

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group