Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Share Bazar: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 2.22 लाख करोड़ रुपये घटा, सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को
Breaking News

Share Bazar: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 2.22 लाख करोड़ रुपये घटा, सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को

News DeskBy News DeskJuly 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Best Multibagger Stock
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.22 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई. शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 294.64 अंक या 0.36 प्रतिशत नीचे आया. सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 2,22,193.17 करोड़ रुपये की गिरावट आई. वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत बढ़ गई.समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 1,14,687.7 करोड़ रुपये घटकर 18,83,855.52 करोड़ रुपये पर आ गया.

सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को ही हुआ. इन्फोसिस की बाजार हैसियत 29,474.56 करोड़ रुपये घटकर 6,29,621.56 करोड़ रुपये रह गई. एलआईसी का मूल्यांकन 23,086.24 करोड़ रुपये घटकर 5,60,742.67 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का मूल्यांकन 20,080.39 करोड़ रुपये घटकर 11,34,035.26 करोड़ रुपये रह गया.

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 17,524.3 करोड़ रुपये घटकर 5,67,768.53 करोड़ रुपये रह गई. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,339.98 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,67,449.79 करोड़ रुपये पर आ गया. इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,161.53 करोड़ रुपये बढ़कर 15,38,078.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 35,814.41 करोड़ रुपये बढ़कर 10,53,823.14 करोड़ रुपये रही. भारती एयरटेल का मूल्यांकन 20,841.2 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,04,839.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,685.34 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,449.31 करोड़ रुपये रहा.

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026
Recent Post

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026

Jamshedpur: दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group